Thursday, April 2, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने मुहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को याद किया

Share

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन (एएस) के बलिदान को याद करते हुए साहस तथा न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का स्मरण किया है।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन (एएस) के बलिदान को याद करते हुए साहस तथा न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का स्मरण किया है।

श्री मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, “हम हजरत इमाम हुसैन के बलिदान , साहस और न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हैं। उन्होंने शांति और सामाजिक समानता को अत्यधिक महत्व दिया।”

इमाम हुसैन मोहम्मद साहब के नवासे थे और कर्बला की जंग में बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हुए थे।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News