Friday, March 13, 2026

पेरू में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई

Share

पेरू में भूकंप के झटके महसूस किये गये, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। इसका केंद्र सुल्लाना शहर के पास धरती की सतह से 36 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

लीमा: पश्चिमोत्तर पेरू में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये और इस घटना में 43 लोग घायल हुए हैं। पेरू में रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई।

यह जानकारी पेरू के स्वास्थ्य विभाग ने दी है। भूकंप के झटके स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार को 12.10 बजे पर महसूस किये गये।

इसका केंद्र धरती की सतह से 36 किलोमीटर की गहराई में सुल्लाना शहर के पास स्थित था।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा, “सुल्लाना में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है।”

आरपीपी रेडियो के मुताबिक छह लोग पिउरा में घायल हुए हैं। घायलों में से करीब 20 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News