Friday, March 13, 2026

उत्तर प्रदेश: अपराध जगत के लिये हीरो बन गये हैं यूपी के मुख्यमंत्री: अखिलेश

Share

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह जंगल राज में बदल गया है जहां अपराधी बेलगाम हैं बहन बेटियां हैवानियत की शिकार हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कभी अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपराध जगत के लिए हीरो बन गए हैं और उनका सम्पूर्ण प्रशासन अपराधियों के आगे नतमस्तक है।

श्री यादव ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह जंगल राज में बदल गया है जहां अपराधी बेलगाम हैं और बहन बेटियां हैवानियत की शिकार हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब लूट, अपहरण, हत्या और बलात्कार की घटना नहीं घटती हो।

उत्तर प्रदेश में आज जो हालात है उससे समाज का हर व्यक्ति भयभीत है। बदले की भावना से विपक्ष पर उत्पीड़न कर कार्यवाही आम बात है।

उन्होने कहा कि अब तो अभिव्यक्ति की आजादी पर भी यहां प्रतिबंध लग गया है। मीडिया की आवाज आईटी और ईडी के द्वारा दबाई जा रही है।

राज्य सरकार और भाजपा के खिलाफ टिप्पणी करना भी अपराध हो गया है।

राजद्रोह के मुकदमें तो किसी पर भी लगा दिए जाते हैं। जनता त्रस्त है और वह अब बस सन् 2022 के विधान सभा चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने का जनता का लक्ष्य तभी सफल होगा।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News