Friday, March 20, 2026

बेल्जियम में भारी बारिश के कारण आई बाढ़, 11 लोगों की मौत, 4 अन्य लापता

Share

बेल्जियम में भारी बारिश के कारण आई बाढ़। लीज, नामुर और वालून ब्रबंत प्रांत सबसे अधिक प्रभावित। बाढ़ के कारण वर्वियर्स, चौडफोंटेन, यूपेन, पेपिनस्टर, आयवेल एवं फिलिपविल में कई लोगों की मौत।

ब्रसेल्स: बेल्जियम में भारी बारिश के कारण बाढ़, 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गये हैं।

ले साेइर समाचार आउटलेट ने गुरुवार देर यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ के कारण वर्वियर्स शहर में पांच, चौडफोंटेन शहर में दो लोगों और यूपेन, पेपिनस्टर, आयवेल एवं फिलिपविल शहरों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

लापता लागों में लक्ज़मबर्ग प्रांत की 15 वर्षीय एक लड़की भी शामिल है।

भारी बारिश के कारण आई बाढ़े से लीज, नामुर और वालून ब्रबंत प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुये हैं।

लक्ज़मबर्ग, एंटवर्प और फ्लेमिश ब्रबंत प्रांतों को भी बाढ़ के कारण नुकसान उठाना पड़ा है।

पड़ोसी देश जर्मनी में पहले ही बाढ़ के कारण अब तक कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई है।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News