Friday, April 3, 2026

श्रीनगर में सप्ताहांत कोविड लॉकडाउन, व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित

Share

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सप्ताहांत कोविड लॉकडाउन, व्यावसायिक और अन्य गतिविधियां प्रभावित हुईं, लेकिन शहर के बाहरी इलाकों में इससे नहीं पड़ा कोई असर

श्रीनगर: केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सप्ताहांत कोविड लॉकडाउन के कारण व्यावसायिक और अन्य गतिविधियां प्रभावित हुईं, हालांकि शहर के बाहरी इलाकों में इसका कोई असर नहीं पड़ा।

श्रीनगर में सभी मार्गों पर सार्वजनिक और निजी वाहन सामान्य रूप से चले। ऐतिहासिक लाल चौक, शहर का मुख्य केंद्र, बडशाह चौक, हरि सिंह हाई स्ट्रीट, मैसूमा, अमीरा कदल, गनी खान और महाराज बाजार सहित सिविल लाइंस में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

डलगेट और शहर के ज्यादातर हिस्सों में व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित रहीं।

शहर के बाहरी इलाकों में बहुत सी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे।

ग्राहकों को मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते देखा गया।

इस बीच उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले लोगों पर संज्ञान लेते हुए कहा कि सरकार स्थिति को नियंत्रण में लाने में सफल रही है, लेकिन इस समय कड़ाई कम करने का वह जोखिम नहीं उठा सकते हैं।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उप राज्यपाल ने उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को पहले से ही लागू प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये हैं।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News