Friday, March 13, 2026

अमेरिका के कोलोराडो में गोलीबारी बंदूकधारी समेत तीन लोगों तीन की मौत

Share

अरवाडा पुलिस विभाग ने बताया कि अरवाडा लाइब्रेरी के पास चौराहे पर गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है और परिवार को सूचित किये जाने के बाद उनकी पहचान उजागर की जायेगी।

वाशिंगटन: अमेरिका के कोलोराडो राज्य के अरवाडा शहर में गोलीबारी की एक घटना में बंदूकधारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अरवाडा पुलिस विभाग ने ट्वीट बताया अरवाडा में सोमवार को गोलीबारी की घटना हुई है।

 

स्थानीय मीडिया ने अरवाडा पुलिस विभाग के उप प्रमुख एड ब्रैडी के हवाले से बताया कि अरवाडा लाइब्रेरी के पास चौराहे पर गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है और परिवार को सूचित किये जाने के बाद उनकी पहचान उजागर की जायेगी।

रिपाेर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया है और उसकी पहचान कोरोनर का कार्यालय कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में घायल एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News