Wednesday, May 6, 2026

सीरियाई सेना ने किया इजरायल की ओर से दागी गयी मिसाइलों को नष्ट

Share

समाचार एजेंसी सना ने बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने लेबनान के हवाई क्षेत्र की दिशा से किये गये इजरायली मिसाइल हमले का जवाब सीरियाई सेना ने दिया।

दमिश्क: सीरियाई सेना ने कहा है कि उसने इजरायल की ओर से दागी गयी कुछ मिसाइलों को मार गिराया है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने यह जानकारी दी है।

सना ने बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने लेबनान के हवाई क्षेत्र की दिशा से किये गये एक इजरायली मिसाइल हमले का जवाब दिया है।

सीरिया की राजधानी दमिश्क में धमाकों की आवाज सुनी गयी।

सना ने रक्षा मंत्रालय के एक बयान के हवाले से कहा, “हमारी वायु रक्षा प्रणालियों ने हमलावर की मिसाइलों को खदेड़ दिया और उनमें से कुछ को मार गिराया।”

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News