Friday, March 13, 2026

नाइजीरिया में थाना पर हमले की कोशिश में नाकाम, 5 बंदूकधारी ढेर

Share

नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता मोहम्मद येरिमा ने बयान जारी करके कहा कि एक गैरकानूनी समूह इंडीजीनस पीपुल आॅफ बियार्फा (आईपीओबी) पर हमले को अंजाम देने का संदेह है।

आबुजा: नाइजीरिया के दक्षिणी राज्य इमो में रविवार को एक थाना पर हुए हमले को नाइजीरियाई जवानों और पुलिस विशेष बलों ने नाकाम कर दिया तथा हमलावर 5 बंदूकधारियों काे मार गिराया।

सेना के प्रवक्ता मोहम्मद येरिमा ने बयान जारी कर कहा कि एक गैरकानूनी समूह इंडीजीनस पीपुल ऑफ बियाफ्रा (आईपीओबी) पर हमले को अंजाम देने का संदेह है।

उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में से एक की पहचान आईपीओबी के वरिष्ठ सदस्य, जोसेफ ननाची के रूप में की गयी है। वह देश के अशांत दक्षिणी क्षेत्र में ‘सुरक्षा एजेंसियों और सरकारी प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमलों को अंजाम देता था।

श्री येरिमा के अनुसार आईपीओबी के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया गया है और वह उपयोगी जानकारी के साथ सुरक्षा बलों की सहायता कर रहा है। नाइजीरिया के दक्षिणी हिस्से में हाल के महीनों में पुलिस थानों और जेलों जैसी सुरक्षा संरचनाओं पर बंदूकधारियों के हमलों की कई वारदातें हुयी हैं।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News