Friday, April 10, 2026

सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर सेंट्रल विस्टा परियोजना से जुड़े मामले के खिलाफ याचिका दायर

Share

सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण कार्य को हरी झंडी देने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को आज सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी गई।

नई दिल्ली: सेंट्रल विस्टा परियोजना का मामला बुधवार को एक बार फिर उच्चतम न्यायालय पहुंच गया।

सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण कार्य को हरी झंडी देने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को आज उच्चतम न्यायालय में चुनौती दे दी गई।

प्रदीप कुमार यादव ने सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के निर्माण कार्य को आवश्यक गतिविधि में शामिल करने के उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ विशेष अनुमति याचिका दायर की है।

उच्च न्यायालय ने 31 मई के आदेश में कहा था कि सेंट्रल विस्टा परियोजना राष्ट्रीय महत्व की है, जबकि इसके खिलाफ दायर याचिका खारिज करते हुए कहा कि किसी मकसद से प्रेरित और दुभावनापूर्ण थी।

पीठ ने कोरोना महामारी के दौरान परियोजना रोके जाने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ताओं पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। अदालत ने कहा कि वह इस दावे से असहमत है कि यह परियोजना आवश्यक गतिविधि नहीं है और इसलिए, मौजूदा महामारी के दौरान इसे रोक दिया जाना चाहिए।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News