Thursday, May 7, 2026

उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल में एक ही दिन में 9 डिग्री तापमान बढ़ा

Share

मौसम विभाग के सूत्रो ने जानकारी देते हुए कहा कि बस्ती मंडल मे तीन दिनो की बरसात के बाद मौसम खुल गया। एक ही दिन मे 9 डिग्री तापमान बढ़ जाने से चिपचिपाहट वाली गर्मी बढ़ गयी है।

बस्ती: उत्तर प्रदेश मे बस्ती मंडल के तीनो जिलो बस्ती, सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर मे एक ही दिन मे 26 डिग्री से बढ़कर 35 डिग्री तापमान बढ़ जाने से चिपचिपाहट वाली गर्मी बढ़ गयी है।

मौसम विभाग के सूत्रो ने यहां यह जानकारी देते हुए कहा है कि मण्डल मे तीन दिनो की बरसात के बाद रविवार को पूरा मौसम खुल गया था।

एक ही दिन मे 9 डिग्री तापमान बढ़ जाने से चिपचिपाहट वाली गर्मी बढ़ गयी है।

मण्डल के तीनो जिलो बस्ती, सिद्वार्थनगरत तथा संतकबीरनगर मे हवा 8 किलो मीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चल रही है।

10 प्रतिशत बूंदाबादी का अनुमान है।

वर्तमान समय मे 35 डिग्री तापमान बना हुआ है तेज धूप से तापमान बढ़ सकता है।

बदलते मौसम को देखते हुए वरिष्ठ डाक्टर रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पहले भारी बारिस से मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया था।

इसमे बुखार आने के साथ-साथ सर्दी भी हो सकती है।

इसके लिए चिकित्सक से सलाह लिया जाना आवश्यक है।

उन्होने बताया कि हर सर्दी,जुकाम,खांसी कोरोना वायरस नही हो सकती है।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News