Friday, March 20, 2026

अमेरिका: मियामी शहर में फायरिंग, 2 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

Share

अमेरिका के मियामी में रविवार को खूनी हत्यारों ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें 2 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए है।

वाशिंगटन: अमेरिका के मियामी में हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुये हैं।

मियामी-डाडे पुलिस विभाग के निदेशक अल्फ्रेडो ‘फ्रेडी’ रमीरेज ने रविवार को यह जानकार दी।

श्री रमीरेज ने ट्वीट कर कहा, “बंदूक से की गई इस कायरतापूर्ण हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुये हैं। खूनी हत्यारों ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी की। हम न्याय की मांग करेंगे। पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं है।”

एनबीसी मियामी ब्रॉडकास्टर के अनुसार रविवार तड़के एल मुला बैंकेट हॉल के बाहर से यह अंधाधुंध फायरिंग की गई।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News