Friday, March 13, 2026

इस्राइल और फ़िलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष के दौरान 360 फ़िलिस्तीनी घायल

Share

फिलीस्तरीन रेड क्रिसेंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इजरायल के साथ जारी संघर्ष में 1300 फिलीस्तीनी घायल हुए हैं। गाजा पट्टी में 100 से अधिक जबकि वेस्ट बैंक में लगभग 900 फिलिस्तीनी घायल हुए हैं

तेल अवीव: इजरायल और फिलीस्तीन के बीच जारी संघर्ष के दौरान पूर्वी यरूशलेम में कम से कम 360 फिलीस्तीनी घायल हो गये हैं।

फिलीस्तरीन रेड क्रिसेंट ने अपनी हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

इससे पहले रेड क्रिसेंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इजरायल के साथ जारी संघर्ष में 1,330 फिलीस्तीनी घायल हुए हैं। गाजा पट्टी में 100 से अधिक जबकि वेस्ट बैंक में लगभग 900 फिलिस्तीनी घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि इजारायल और फिलीस्तीन के बीच जारी संघर्ष के दौरान दोनों तरफ के कई नागरिकों की मौत हुई है और सैंकड़ों की संख्या में घायल हुए हैं। संघर्ष के बीच हताहत होने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News