Friday, March 13, 2026

केंद्र ने कोविड -19 टीकाकरण की जिम्मेदारी मढ़ी राज्यों के मत्थे: सोनिया

Share

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने एक बैठक की जिसमें उन्होंने कोरोना की तीसरी संभावित लहर को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि मोदी सरकार कोविड -19 टीकाकरण के जिम्मेदारी से भाग रही हैं।

नई दिल्ली: हाल में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार और कोविड-19 की स्थिति पर विचार के लिए कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक यहां शुरू हो गई है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने महामारी से निपटने में दायित्वों से पल्ला झाड़ते हुए टीकाकरण का जिम्मा राज्यों को सौंप दिया है।

श्रीमती गांधी ने बैठक में कोरोना की तीसरी संभावित लहर को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि मोदी सरकार जिम्मेदारियों से भाग रही है और उसने टीकाकरण के दायित्व सभी राज्यों पर डालकर अपना पल्ला झाड़ लिया है।

उन्होंने कहा कि यह बेहतर होगा कि केंद्र सरकार देश में सभी नागरिकों को निशुल्क कोरोना टीका उपलब्ध कराए।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News