Friday, March 20, 2026

यमन में नाव डूबने से 42 प्रवासियों की मौत

Share

आईओएम के अनुसार एक नाव जिबौती के तटीय क्षेत्र में डूब गई। नाव में करीब 60 प्रवासी सवार थे और नाव में सवार 42 प्रवासियों की मौत हो गई। नाव के डूबने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

सना: पूर्वी अफ्रीकी देश जिबौती के तटीय क्षेत्र में एक नाव के डूब जाने से उसमें सवार कम से कम 42 प्रवासियों की मौत हो गई।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन (आईओएम) ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी।

आईओएम की विज्ञप्ति के अनुसार तस्करों की एक नाव सोमवार सुबह जिबौती के तटीय क्षेत्र में डूब गई। नाव में करीब 60 प्रवासी सवार थे और वे हिंसाग्रस्त यमन छोड़कर जिबौती की ओर जा रहे थे। नौका के डूबने से उसमें सवार कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई। नाव के डूबने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

मार्च महीने में ही अब तक 2,343 से अधिक प्रवासी यमन से जिबौती आ चुके हैं। जबकि फरवरी माह में यह संख्या करीब 1900 थी।

गौरतलब है कि यमन और जिबौती के बीच आम तौर पर प्रवासी लोग एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर जाने की कोशिश करते रहते हैं।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News