21.6 C
Delhi
Wednesday, January 21, 2026

अमेरिका में मिसौरी के सुविधा स्टोर में गोलीबारी, एक की मौत

दक्षिण अमेरिकाअमेरिका में मिसौरी के सुविधा स्टोर में गोलीबारी, एक की मौत

अमेरिका के मिसौरी प्रांत में स्नैपी मार्ट सुविधा स्टोर में गोलीबारी की घटना हुई जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

वॉशिंगटन: अमेरिका के मिसौरी प्रांत में 24 घंटे खुले रहने वाले एक सुविधा स्टोर पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार शनिवार सुबह अर्कासस सीमा के निकटवर्ती शहर कोश्कोन में स्नैपी मार्ट सुविधा स्टोर में गोलीबारी की घटना हुई।

राजमार्ग पर गश्त कर सार्जेंट जेफ किंडर के अनुसार गोलीबारी में मारा गया व्यक्ति और एक घायल व्यक्ति अन्य प्रांत से है।

डब्ल्यूआईएस टीवी ने किंडर के हवाले से कहा कि गोलीबारी में घायल तीन लोगों को गंभीर हालत में स्प्रिंगफील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी करने वाले एक 28 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

डब्ल्यूआईएस टीवी के अनुसार जांचकर्ताओं का मानना है कि गोलीबारी करने वाले और पीड़ितों में से किसी एक के बीच संबंध है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles