Friday, March 13, 2026

ऑस्ट्रिया में सख्त लॉकडाउन की मियाद 18 अप्रैल तक बढ़ी

Share

चांसलर सेब्सटियन कुर्ज ने बताया, “वियना, लोअर ऑस्ट्रिया और बर्गलैंड के गर्वनरों ने संघीय सरकार के साथ समन्वय में 18 अप्रैल तक लॉकडाउन का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की है।”

वियना: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना तथा आसपास के क्षेत्रों में लागू सख्त लॉकडाउन का 18 अप्रैल तक विस्तार कर दिया गया है।

यह जानकारी चांसलर सेब्सटियन कुर्ज ने मंगलवार को दी।

उन्होंने कहा, “वियना, लोअर ऑस्ट्रिया और बर्गलैंड के गर्वनरों ने संघीय सरकार के साथ समन्वय में 18 अप्रैल तक लॉकडाउन का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की है।”

वहीं वियना के मेयर माइकल लुडविग ने संवाददाताओं से कहा कि गहन देखभाल इकाइयों (आईसीयू) में स्थिति गंभीर बनी हुई है। वियना के अस्पतालों में दूसरे प्रांतो के विशेष देखभाल वाले मरीजों के आने का सिलसिला जारी है।

उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण तीन पूर्वी प्रांतों में स्थिति नाजुक है।

Read more

Local News