Friday, March 13, 2026

बैंक निजीकरण प्रस्ताव के खिलाफ 15 और 16 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Share

भोपाल के यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक वाई के शर्मा ने आज यहां कहा कि फोरम में बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों के नौ संगठन शामिल है और सभी ने हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है।

भोपाल: केंद्रीय बजट में बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की अपील पर देशव्यापी बैंक हड़ताल पर मध्यप्रदेश की लगभग 5 हजार बैंक शाखाओं के 40 हजार अधिकारी और कर्मचारी 15 मार्च और 16 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे। इसके के कारण बैंकों के कामकाज पूर्ण रूप से ठप रहने की उम्मीद है।

भोपाल के यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक वाई के शर्मा ने आज यहां कहा कि फोरम में बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों के नौ संगठन शामिल है और सभी ने हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है।

श्री शर्मा ने कहा कि सोमवार और मंगलवार की हड़ताल बैंकों के कामकाज पूर्ण रूप से ठप रहेगा। इस दौरान, राज्य की लगभग 5 हजार शाखाओं के 40 हजार अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। इसमें भोपाल की लगभग 5 सौ शाखाओं के 5 हजार अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल है।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News