11.1 C
Delhi
Wednesday, January 21, 2026

अमेरिका ने म्यांमार के सैन्य नेताओं के खिलाफ लगाए प्रतिबंध

एशियाअमेरिका ने म्यांमार के सैन्य नेताओं के खिलाफ लगाए प्रतिबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने म्यांमार की सैन्य नेताओं पर प्रतिबंध लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश को मंजूरी दे दी है। इन प्रतिबंध म्यांमार के सैन्य नेताओं, उनके परिवारों और उनसे जुड़े सभी व्यवसायों को लक्षित करेंगे।

वाशिंगटन: अमेरिका ने पिछले एक सप्ताह में म्यांमार में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को तख्ता पलट करने से सैन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध लागू कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को म्यांमार के सैन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश को मंजूरी दे दी। इन प्रतिबंध म्यांमार के सैन्य नेताओं, उनके परिवारों और उनसे जुड़े सभी व्यवसायों को लक्षित करेंगे। इसके साथ ही, अमेरिका ने म्यांमार के एक अरब डाॅलर सरकारी फंड तक उनकी पहुचॅ को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

कई सैन्य नेताओं का रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार के कारण पहले ही ब्लैकलिस्ट शामिल

श्री बाइडन ने कहा कि उनका प्रशासन इस सप्ताह प्रतिबंधों के दायरे में आने वाले लोगों की पहचान करेगा। म्यांमार के सैन्य नेताओं को पहले से ही रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार के कारण ब्लैकलिस्ट में शामिल है।

स्पष्ट है कि म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला को सिर में गोली लगकर घायल होने के बाद अमेरिका ने यह प्रतिबंध लगाए हैं। महिला को मंगलवार को गोली लगी थी जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पानी की तोप और रबर की गोलियां चलाकर भीड़ को तितर- बितर करने की कोशिश की।

म्यांमार में पांच से अधिक लोगों पर सैन्य प्रतिबंध और रात में कर्फ्यू के बावजूद, पिछले हफ्ते तख्तापलट के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए।

कई लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। क्योंकि पुलिस ने बल प्रयोग बढ़ा दिया है और झड़पों में किसी की मरने की जानकारी अभी तक नहीं मिली हैं।

[हम्स लाईव]

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles