Friday, March 13, 2026

यमन के हूसी विद्रोहियों को विदेशी आतंकवादियों की सूची से हटाने पर विचार: अमेरिका

Share

ट्रम्प प्रशासन ने हूसी समूह को विदेशी आतंकवादी ग्रुप के रूप में सूचीबद्ध किया था।

वाशिंगटन: अमेरिका यमन में सक्रिय हूसी विद्रोहियों को विदेशी आतंकवादी समूहों की सूची से हटाने पर विचार-विमर्श कर रहा है। वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी कांग्रेस और विदेश विभाग के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, बाइडन प्रशासन ने इस संबंध में नियमित रूप से कांग्रेस को सूचित किया है। बात दें कि पिछले समय में ट्रम्प प्रशासन ने हूसी समूह को विदेशी आतंकवादी समूहों की सूची में सूचीबद्ध किया था।

इस ग्रुप के नेता, अब्दुल मलिक अल-हाउती और उनके भाई, आर्मी कमांडर अब्दुल खालिक अल-हूसी और अन्य अंसारुल्लाह कमांडर, अब्दुल्ला याहिया अल-हकीम को भी वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News