Friday, March 13, 2026

पत्रकारों, राजनेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले वापस ले सरकार: दिग्विजय सिंह

Share

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजद्रोह से संबंधित कानून ब्रिटिश सरकार के समय से है और इसका उपयोग (दुरुपयोग) आधुनिक भारत में नहीं किया जाना चाहिए

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में पत्रकारों, राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ हाल ही में दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की।

श्री सिंह ने सदन में शून्यकाल के दौरान देशद्रोह के लिए पत्रकारों, राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ हाल ही में दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने तीन राज्यों में चार या पांच लोगों के खिलाफ समान एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने कहा “यह एक साजिश है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राजद्रोह से संबंधित कानून ब्रिटिश सरकार के समय से है और इसका उपयोग आधुनिक भारत में नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन मामलों को वापस लिया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने हाल ही में नेता शशि थरूर और कई महत्वपूर्ण पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ देशद्रोह और अन्य कानून के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News