Friday, March 13, 2026

मदीना शहर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनीया का सबसे स्वस्थ शहर करार दिया

Share

सऊदी अरब के मदीना शहर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया के सबसे स्वास्थ्यप्रद शहरों में से एक शहर करार दिया है।

रियाद: मुस्लिमों के लिए दुनिया में सबसे पवित्र शहर सऊदी अरब को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ ) ने दुनिया के सबसे स्वास्थ्यप्रद शहरों में से एक शहर करार दिया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक टीम ने मदीना का दौरा किया और सभी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का निरीक्षण किया, यह घोषणा करते हुए कि मदीना एक स्वस्थ शहर के लिए निर्धारित अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करता है।

मदीना की आबादी 20 लाख से अधिक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संबंध में एक प्रमाण पत्र भी जारी किया है। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मदीना के लिए जारी एक स्वस्थ शहर का प्रमाण पत्र मदीना के गवर्नर प्रिंस फैसल बिन सलमान को सौंपा।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News