Monday, April 13, 2026

दिल्ली मार्च को निकले किसान संघ के प्रमुख नेता अखिल संघर्षी हिरासत में

Share

किसान संघ के नेता और कार्यकर्ता 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाले परेड में शामिल होने जा रहे थे।

एटा: कृषि कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के एटा जिले से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली मार्च पर निकले अखिल भारतीय किसान संघ के प्रमुख अखिल संघर्षी को अन्य किसान नेताओं के साथ आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अखिल भारतीय किसान संघ के नेताओं और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय राजमार्ग- 91 से गिरफ्तार कर लिया गया है। किसान संघ के नेता और कार्यकर्ता 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाले परेड में शामिल होने जा रहे थे।

अखल संघर्षी ने कहा कि पुलिस का रवैया परेशान करने वाला है। पुलिस का कहना है कि उनके मार्च से राज्य में शासन-व्यवस्था बिगड़ सकता था।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News