Friday, March 13, 2026

इथोपिया में बंदूकधारियों के हमले में 90 से अधिक लोगों की मौत

Share

इथोपिया में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई । हमलावरों ने उस समय हमला किया जब लोग अपने घरों में सो रहे थे।

अदीस अबाबा: पूर्वी अफ्रीकी देश इथोपिया के पश्चिमी प्रांत बानशंगोल गोजाम में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हमलावरों ने बुधवार को बेकुजी कीबेले, बुलेन वीरेडा और मेटेकल इलाकों में हमला किया, जब लोग अपने घरों में सो रहे थे।

नेशनल अदीस स्टैंडर्ड न्यूज मैगजीन ने एक गवाह के हवाले से बताया कि “लोगों की हत्या कर दिया गया और उनके घरों को लूट लिया गया। एक अन्य गवाह ने कहा कि इलाके के निवासियों ने पुलिस को हमले की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले हमलावर भाग चुके थे।

गौरतलब है कि इथोपिया के पश्चिमी भाग में कई आदिवासी समूह हैं। यहां हमलावर आदिवासी समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाते हैं। इथोपिया के मानवाधिकार आयोग ने हमले की पुष्टि करते हुए जांच की मांग की है।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News