Friday, March 13, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि व किसान के विकास का रोडमैप तैयार : शिवराज सिंह

Share

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को रीढ़ बताते हुए कहा, कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि किसान हमारा भगवान है और किसान की सेवा भगवान की सेवा है। कृषि एवं किसान कल्याण के लिए 100 दिन की कार्य योजना तैयार कर ली गई है।

किसान कल्याण के लिए सरकार की पूर्ण प्रतिबद्धता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने पर सबसे पहले 18 जून को काशी से किसानों को सम्मान निधि की राशि प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी सिंगल क्लिक के माध्यम से इस राशि को हस्तांतरित करेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने जोर देकर कहा कि सरकार किसान कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

मुरैना रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान रविवार को मुरैना रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। केंद्र सरकार में शामिल होने के बाद शिवराज सिंह चौहान पहली बार मध्य प्रदेश आए हैं। रविवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से मुरैना पहुंचे शिवराज सिंह चौहान का कार्यकर्ताओं ने मुरैना रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अद्भुत उपलब्धियां

चौहान ने कहा कि विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण के लिए अद्भुत व अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को आगे बढ़ाते हुए पूरा करना है और विकसित भारत के लिए कृषि परिदृश्य को आगे ले जाने का काम किया जाएगा। इसका रोड मैप तैयार कर लिया गया है।

स्वागत में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान के साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान भी थीं। केन्द्रीय मंत्री चौहान के स्वागत के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह यादव, पूर्व विधायक परशुराम मुदगल, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर उपस्थित थे।

For more latest news visit https://hamslivehindi.com/

Read more

Local News