Wednesday, March 25, 2026

NetWitness ने साइबर-सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक दृष्टिकोण हेतु SDG Corporation के साथ भागीदारी की घोषणा की

Share

Bedford, Mass., United States:  NetWitness, साइबर खतरे की असरदार खोजबीन करने और उनसे निपटने की कार्रवाई करने में अग्रणी, ने आज साइबर-सुरक्षा, पहचान, जोखिम, अनुपालन और क्लाउड सुरक्षा प्रौद्योगिकी, परामर्श और व्यवस्थित सेवाओं के एक वैश्विक प्रदाता SDG के साथ भागीदारी की घोषणा की है। इस भागीदारी का उद्देश्य उभरते जोखिमों से निपटने के लिए अद्वितीय सुरक्षा प्रदान करता एक अनूठा, सर्वसमावेशी साइबर-सुरक्षा समाधान तैयार करना है।

NetWitness द्वारा प्रतिष्ठानों को साइबर जोखिमों की खोजबीन करने और उनसे निपटने की कार्रवाई करने के लिए क्षमताओं का एक व्यापक और अत्यधिक मापनीय सैट प्रदान किया जाता है। साइबर-सुरक्षा की सेवाओं में 30 वर्षों के उद्योग ज्ञान से परिपूर्ण SDG के साथ हमारी भागीदारी के माध्यम से अब प्रतिष्ठान, अपने सभी साइबर-सुरक्षा और अनुपालन कार्यक्रमों के लिए हमारे विकसित एनालैटिक्स को तैनात कर, मशीन लर्निंग, और साइबर-सुरक्षा में पूर्ण पारदर्शिता हेतु व्यवहारिक विश्लेषण प्रदान करने वाली हमारी संयुक्त विशेषज्ञता का लाभ उठा सकते हैं। इससे केवल एक एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म से ही जोखिमों की अग्रसक्रिय निगरानी, प्रबंधन और उन्हें कम करना आसान हो जाता है

NetWitness के प्रमुख उत्पाद अधिकारी, Tod Ewasko ने कहा “देशों, राज्यों, अनगणित निजी दुर्भावनापूर्ण हमलावरों, और संगठित आपराधिक गतिविधियों से कंपनियों, सरकारों, और गैर-लाभकारी संस्थाओं का विस्तृत जोखिमों से सामना होता है, यह भागीदारी प्रतिष्ठानों को अधिक प्रभावी ढंग से प्रतिरक्षा, मालिकाना डेटा और प्रौद्योगिकी की बेहतर सुरक्षा और सरकारी गोपनीय जानकारी के संरक्षण को मजबूत करने में सहायता करती है। डिजिटल जमाने में व्यवसाय करते किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार के मजबूत दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है।”

SDG Corporation के CEO, Ajay Gupta ने कहा “NetWitness को अपनी सुरक्षा सेवाओं के प्रस्तुतिकरण और अत्याधुनिक Cyber Defense Center के साथ जोड़ने के लिए हम उत्साहित हैं, हमारी विशेषज्ञयों की टीम द्वारा अत्यंत जटिल प्रतिष्ठानों में भी अनोखे तरीके व्यवस्थित सुरक्षा सेवाओं और सुरक्षा स्थितियों को प्रभावी ढंग से मजबूत बनाने में NetWitness प्लेटफ़ॉर्म द्वारा जोखिमों की खोजबीन करने के लिए लागू की जाने वाली उन्नत क्षमताओं का लाभ उठाया जाएगा।”

अंतत: यह भागीदारी प्रतिष्ठानों को यह विश्वास दिलाने में सहायक होगी कि वे जोखिमों के जाल से आगे हैं, उनकी बहुमूल्य परिसम्पतियां सुरक्षित रहेंगी, और उनके अद्वितीय अनुपालन आदेशों को पूरा किया जाएगा।

NetWitness का परिचय
NetWitness द्वारा पूरे विश्व में जोखिमों की खोजबीन और उनसे निपटने के लिए प्रतिष्ठानों को सर्वसमावेशी और अत्यधिक मापनीय क्षमताएं प्रदान करता है। NetWitness प्लेटफ़ॉर्म जोखिमों का पता लगाने, उनकी श्रेणी के अनुसार उन्हें प्राथमिकता देने, उनकी जांच करने और उन पर कार्रवाई करने को स्वचालित करने के लिए लागू जोखिम की इंटेलिजेंस और उपयोगकर्ता व्यवहार विश्लेषण के साथ संयुक्त पूर्ण दृश्यता प्रदान करता है।इससे सुरक्षा विश्लेषक अधिक कार्यकुशल और व्यवसायों पर प्रभाव डालने वाले जोखिमों से आगे रहने में समर्थ बनते हैं।

अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.netwitness.com पर जाएं।

SDG Corporation का परिचय
प्रतिष्ठानों द्वारा परिसंपत्तियों की सुरक्षा करने, जोखिम कम करने और सुरक्षापूर्ण तरीके से विकसित होने के लिए साइबर-सुरक्षा, पहचान, और जोखिम प्रबंधन समाधानों को विश्वासपूर्वक लागू करने में सहायता प्रदान करने के क्षेत्र में SDG प्रौद्योगिकी, परामर्श और व्यवस्थित सेवाओं का एक अग्रणी सेवाप्रदाता है। 30 वर्षों से अधिक समय से पूरे विश्व में SDG पेशेवरों ने साइबर-सुरक्षा, पहचान और जोखिम समाधान प्रदान किए हैं।

यह जानने के लिए कि आपकी प्रौद्योगिकी और डेटा इंफ्रास्ट्र्क्चर की सुरक्षा और अनुपालन सुनिश्चित करने में SDG किस प्रकार से सहायता कर सकती है, कृपया www.sdgc.com पर जाएं।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क
Wahid Lodin
NetWitness
[email protected]
Charisma Burghouts
SDG Corporation
77 N. Water Street, Norwalk, CT 06854
+1 (203) 866-8886

स्रोत : NetWitness

Read more

Local News