Wednesday, March 25, 2026

NEP Group को Digital Studio India द्वारा लाइव स्पोर्ट्स प्रोडक्शन अवार्ड के लिए उत्कृष्टता से सम्मानित किया गया

Share

Mumbai, Maharashtra, India:  पूरे विश्व में कंटेंट रचयिताओं के लिए अग्रणी मीडिया प्रौद्योगिकी पार्टनर NEP Group ने आज घोषणा की है कि मीडिया और मनोरंजन उद्योग में असाधारण योगदानों के लिए इसे Digital Studio India द्वारा एक “विशिष्ट पुरस्कार – लाइव स्पोर्ट्स प्रोडक्शन में उत्कृष्टता” से सम्मनित किया गया है। NEP को यह पुरस्कार 9 अक्टूबर 2023 को भारत के मुंबई में Sofitel Mumbai BKC होटल में आयोजित 2023 Digital Studio India Awards के दौरान दिया गया था।

अपने सातवें वर्ष में, Digital Studio India Awards उन उद्योग अग्रणियों को सम्मानित करता है जिन्होंने प्रोडक्शन, पोस्ट- प्रोडक्शन, प्रसारण और OTT सेवाओं में अग्रणीयों की सराहना करते हुए अपने ग्राहकों और पार्टनरों के लिए महत्व निर्माण में असाधारण नवाचार, समर्पण और नेतृत्व का प्रदर्शन किया है।

आज, NEP ग्रुप प्रसारकों को इसके Mediabank उत्पाद, इत्यादि, के माध्यम से बाहरी प्रसारण, कनेक्टेड प्रोडक्शन, कनेक्टिविटी समाधान, स्पेशलिटी कैप्चर, इसके पेटेंट-लंबित TFC (टोटल फैसिलिटी कंट्रोल) प्लेटफ़ॉर्म, मीडिया परिसंपत्ति प्रबंधन सहित शुरू-से-अंत-तक के समाधानों की एक पूरी रेंज प्रदान करता है। NEP की प्रौद्योगिकी कंटेंट क्रिएटर्स को अपनी कथाएं कहने और अपने पाठकों तक कहीं भी और किसी भी उपकरण पर पहुंच पाने में समर्थ बनाती है।

NEP सिंगापुर, भारत और मध्य पूर्व के अध्यक्ष Saeed Izadi ने कहा : “भारत में प्रसारण उद्योग व्यवसाय संगठन के अग्रणी Digital Studio India से यह पुरस्कार स्वीकार करके हमें अत्यंत गर्व है, एक क्षेत्र जिसे NEP ने विश्व में सबसे तेज विकसित होते मीडिया और मनोरंजन बाज़ारों में से एक के रूप में लम्बी अवधि से मान्यता प्रदान की हुई है।”

Izadi ने आगे कहा : “हम पूरे भारत में अति श्रेष्ट प्रसारकों और कंटेंट क्रिएटर्स में से कुछ के साथ सहयोग और भागीदारी करके सम्मानित मह्सूस कर रहें है और पूरे विश्वस्तरीय नेटवर्क में अपनी पूरी इंजीनियरिंग टीम, तकनीकी संचालन और वाणिज्यिक विशेषज्ञ, जो अपने विस्मयकारी कंटेंट को जीवंत बनाते हुए प्रति दिन हमारे ग्राहकों की सेवा कर रहे हैं, उन्हें बधाई देना चाहता हूँ।” 

Manoj Sawalani, निदेशक, Digital Studio India ने कहा : “इस मान्यता को बढ़ाने का हमारा मकसद NEP द्वारा प्रसारण उद्योग को दिए गए असधारण योगदानों की सराहना करना है। आपके समर्पण और उल्लेखनीय उपलब्धियों ने उद्योग को एक आकार देने के अतिरिक्त मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में अनगिनत व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया है।”

Digital Studio India का व्यवसाय प्रकाशन का केंद्र-बिंदु भारत में प्रसारण और फिल्म प्रोडक्शन प्रौद्योगिकियां हैं। ITP Media India द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग में घटित होने वाली डिजिटल क्रांति की रिपोर्टिंग और प्रस्तुतिकरण में सबसे आगे रही है। इसका केंद्र-बिंदु प्रसारण, प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन, OTT, फिल्म और मीडिया उद्योग में लिप्त पेशेवर व्यक्ति हैं जो नई प्रौद्योगिकियों और सेवाओं को अपनाने के लिए इसका संचालन कर रहे हैं।

क्षेत्रीय आधार पर, NEP India प्रीमियर क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण कार्यक्रम के लिए बहु- प्लेटफ़ॉर्म कार्यक्रमों, सुविधाओं और चालकदल के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां प्रदान करता है। विशेष तौर पर, NEP India द्वारा भारत में सभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, IPL और घरेलू क्रिकेट सहित भारत में क्रिकेट के प्रोडक्शन के लिए BCCI को उद्योग-अग्रणी तकनीकी सेवाएं प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, NEP India द्वारा प्रो-कबड्डी लीग, बैडमिंटन, हॉकी और राष्ट्रीय युवा खेलों के सहित प्रमुख खेल कार्यक्रमों के लिए Star Sports का समर्थन किया जाता है।

NEP लाइव प्रोडक्शन और सम्बंधित समाधानों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए NEP India और nepgroup.com पर जाएं।

NEP का परिचय

आप में दूरदर्शिता है। हम भी इसे देखते हैं। विशेषज्ञों के एक विश्वव्यापी नेटवर्क और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ, हमारा वैश्विक प्रोडक्शन इकोसिस्टम कंटेंट क्रिएटर्स और अधिकार धारकों को निर्णायक तरीके से कथाएं कहने के लिए सक्षम बनाता है। हमारी रचना 35 वर्षों के प्रसारण, लाइव कार्यक्रमों, और वर्च्युल प्रोडक्शन के विश्वसनीय अनुभव के आधार पर आपकी किसी भी समय, कहीं भी किसी जरूरत के लिए समाधान प्रदान करने पर आधारित है।

सयुंक्त राज्य अमेरिका में मुख्यालय के साथ, 25 देशों में 5,000 कर्मचारियों से अधिक के साथ NEP अपनी गतिविधियों का संचालन करती है। एक साथ मिलकर, हमनें 100 से अधिक देशों में प्रोडक्शनों का समर्थन किया है, और हम अभी भी आगे बढ़ रहे हैं। कंटेंट को लाइव करने के लिए हमारे द्वारा अपने ग्राहकों की सहायता करने के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए nepgroup.com पर जाएं।

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53596135/en

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क
Susan Matis
उपाध्यक्ष, वैश्विक मार्किटिंग
फोन : +1 412-423-1339
ईमेल: [email protected]
Jordan Conigliaro
वरिष्ट प्रबंधक, PR & वैश्विक संचार
फोन : +1 570-357-1992
ईमेल : [email protected]
 
स्रोत : NEP Group

Read more

Local News