Wednesday, March 25, 2026

Nitro Nation World Tour के आधिकारिक लांच के बाद Mythical Games द्वारा स्ट्रीट रेसिंग और कार स्वामित्व को Web3 Gaming पर लाया गया

Share

Seattle, United States:  

2023 में अपनी बेजोड़ गति को चालू रखते हुए, Mythical Games ने आज Android और iOS पर Nitro Nation World Tour (NNWT) को आधिकारिक रूप से लांच किया है। इस AAA मोबाइल रेसिंग गेम को समीक्षकों द्वारा पसंदीदा Nitro Nation फ्रैंचाइज़ के रचयिता CM Games के साथ भागीदारी में विकसित किया गया था। Nitro Nation World Tour खिलाड़ियों को पूरे विश्न में ले जाते हैं जहाँ वे रेस, धनार्जन, एकत्रिकरण, और डिजिटल तरीके से McLaren Automotive की सीज़न वन हेडलाइनर के साथ विश्व के अन्य निर्माताओं के साथ-साथ Aston Martin, Jaguar, और Pagani सहित अन्य लोक-प्रिय कार निर्माताओं से सैकड़ों पूर्णत: लाइसेंसशुदा कारों का स्वामित्व प्राप्त करते हैं।

Nitro Nation World Tour को Duels के नाम से प्रसिद्ध वास्तविक समय में PvP दौड़ो, टूर्नामेंटों, मौसमी खेलों, कार्यक्रमों, चुनौतियों & परिक्षाओं, और घोस्ट रेसों सहित नाना प्रकार की गेम पद्धतियों में आयोजन किया जाता है। इस गेम में एक अद्भुत कहानी और यादगार पात्रों को प्रस्तुत करती एक मजबूत अभियान पद्धति भी सम्मिलित है। शीर्ष रैंकिंग प्राप्त करने के लिए, खिलाड़ियों को कारों का एक अच्छी तरह से क्यूरेट किया गया समूह और अपने रेसिंग युक्तियों को सुधारने के साथ-साथ ट्रैक की लम्बाईयों और कारों को मोड़ने पर उनकी रेसों पर होने वाले प्रभावों की गहन समझ विकसित करनी होती है।

CM Games के अतिरिक्त, Mythical द्वारा टोक्यो, जापान, में शीघ्र ही 5 अक्टूबर को शुरू होने वाले टूर के लांच पर उसके जीवंत प्रदर्शन को तैयार करने के लिए NNWT रचनात्मक तस्वीरों के साथ, विश्व-विख्यात इलैक्ट्रोनिक संगीतकार और कार समर्थक deadmau5 के साथ सहयोग किया जा रहा है। Nitro Nation World Tour के आधिकारिक पार्टनर की भूमिका में deadmau5 को इन-गेम वर्ल्ड समारोह के पहले सीज़न में खिलाड़ियों को एक थीम पर आधारित रेसिंग कार्यक्रम में भाग लेने और खास तौर पर deadmau5-थीम पर आधारित इन-गेम कार के लिए मुकाबले में भाग लेने योग्य बनाने के लिए, प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

“मैंने हमेशा ही प्रौद्योगिकी की अत्याधुनिकता पर जीवन जीना चाहा है, और मेरी शीघ्र होने वाली deadmau5 प्रदर्शनियों के दिन में गेम के लांच होने के दौरान पार्टनर की भूमिका में काम करने पर मुझे गर्व है,” deadmau5 (Joel Zimmerman) ने कहा। “मैने पहले भी कहा है कि संगीत 80 प्रतिशत मनोरंजन और 20 प्रतिशत काम होता है। मेरे लिए वीडियो गेम केवल एक मनोरंजन होते हैं। आशा है कि आप गेम को मेरे जितना ही खेलना पसंद करेंगे।”

“Nitro Nation World Tour लांच करने में हमारी सहायता करने के लिए CM Games, McLaren Automotive, और deadmau5 जैसे महान पार्टनरों के साथ काम करना हमारे लिए रोमांचक रहा है,” Mythical Games के सह-संस्थापक और मुख्य क्रिएटिव अधिकारी, Jamie Jackson ने कहा। “हम समुदाय को गेम के इर्दगिर्द एकत्रित होते हुए देखने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं, और संकलनकर्ताओं द्वारा अपने प्रतिस्पर्धियों के समक्ष बेचने या आगे बढ़ने के लिए अपनाई जाने वाली युक्तियों को देखना रोमांचक होगा।”

Nitro Nation World Tour में खिलाड़ियों द्वारा पूरे गेमप्ले के दौरान खरीदी, रोकी या व्यवसाय की जा सकने वाली कारों और कार्यशालाओं, दोनों के रूप में डिजिटल संग्रहणीय वस्तुएं शामिल हैं। यद्यपि कारों का उपयोग रेस करने में होता है, कार्यशालाओं का कारों को अपग्रेड, मरम्मत, और व्यक्तिगत बनाने के लिए कारों के प्रदर्शन को कायम रखने या उनमें सुधार करने के लिए उपयोग किया जाता है। खिलाड़ियों द्वारा अपनी निजी कारों को उधार भी दिया जा सकता है या अन्य खिलाड़ियों के भिन्न ब्रांड या मॉडल के वाहनों का अनुभव करने के लिए किराए पर लिया जा सकता है।

Nitro Nation World Tour में खिलाड़ियों को समान विचारधारा वाले खिलाड़ियों को रेसिंग के पारस्परिक लक्ष्यों और टीम सहायता हासिल करने हेतु मिलकर काम करने के लिए संगठनों का कार्य करने में सहायता करने वाले सामाजिक क्लब के साथ जुड़ने या अपना स्वयं का तैयार करने के लिए सामाजिक नेटवर्किंग शामिल होती है।

Nitro Nation World Tour की ब्लॉकचेन गेमिंग इकोसिस्टम की रचना Mythos पर की गई है और यह इन-गेम मुद्राओं के लिए Mythical के नेटिव संचालन टोकन, MYTH, से प्रेरित है। Mythos DAO से संचालित और Web3 गेमिंग में उद्योग अग्रणियों से सहायता प्राप्त, Mythos इकोसिस्टम का लक्ष्य गेमों को लोकतंत्रात्मक बनाना और खिलाड़ियों और रचयिताओं को Web3 के लाभ के माध्यम से गेम वैल्यू चेनों में भाग लेने में सहायता करना होता है।

Nitro Nation World Tour अब मोबाइल उपकरणों पर डाउनलोड करने के लिए App Store और Google Play Store, दोनों पर उप्लब्ध है।

Nitro Nation World Tour लांच का आधिकारिक ट्रेलर यहाँ (here) पर उप्लब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए Nitro Nation World Tour पर जाएं और नवीनतम अपडेटों के लिए Twitter और Discord पर अनुसरण करें।

Mythical Games का परिचय

Forbes’ Disruptive Technology Companies To Watch in 2019 और Fast Company’s World Changing Ideas 2021 द्वारा स्वीकृत, Mythical Games अगली-पीढ़ी की गेम कंपनी है जो विश्व-स्तरीय गेमों को तैयार करती और खिलाड़ियों को ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए अपनी in-game परिसम्पतियों का मालिक बनने में सहायता करती है।

Mythical के “gamers-first” का स्वाभाविक रूप से ध्यान केंद्रित होता है; यह शुरू से ही उद्योग अग्रणियों से ही प्रेरित रही है। टीम ने Call of Duty, Guitar Hero, DJ Hero, World of Warcraft, Hearthstone, Diablo, Overwatch, Magic the Gathering, Dungeons & Dragons, Oculus, Madden, Marvel Strike Force, और Skylanders सहित प्रमुख फ्रैंचाइज़ियों को विकसित करने में सहायता की है।
Mythical Marketplace, iOS और Android पर पहला इन-गेम ब्लॉकचेन Marketplace, गेम खेलने वालों को डिजिटल परिसम्पतियों का स्वामित्व और नियंत्रण प्रदान करता है, जबकि Mythical Platform ब्लॉकचेन पर सम्भावित नए गेम खेलने वालों की डिजिटल वस्तुओं के लिए एक अभिरक्षी वालेट के माध्यम से सुरक्षा करता है।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53578592/en

संपर्क
Nate Nesbitt
संचार प्रमुख
[email protected]

स्रोत : Mythical Games

Read more

Local News