Wednesday, March 25, 2026

वैश्विक हरित उद्योग अग्रणी Eco Expo Asia 2023 में एकजुट हुए

Share

Hong Kong:  हांगकांग व्यापार विकास परिषद और Messe Frankfurt (HK) Ltd द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के पर्यावरण और पारिस्थितिकी ब्यूरो द्वारा सह-आयोजित किया गया Eco Expo Asia 2023, 19 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ऑनलाइन मिलान सेवाएँ “Click2Match” उपलब्ध होने के साथ, 26-29 अक्टूबर को हांगकांग में AsiaWorld-Expo में लॉन्च होगा।
 
कार्बन तटस्थता की ओर छलाँग लगाना” (“Taking the Leap towards Carbon Neutrality”) थीम के तहत, प्रदर्शनी का उद्देश्य कार्बन कटौती, वृत्तीय अर्थव्यवस्था और नवीन ऊर्जा जैसी अवधारणाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यभूमि चीन और वैश्विक पर्यावरण उद्योग से प्रमुख व्यक्तियों को इकट्ठा करना है। इसका अंतिम लक्ष्य हांगकांग को हरित प्रौद्योगिकी और वित्त के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में रूपांतरित करना है। कनाडा और जापान से लौटने वाले प्रदर्शनी समूहों के अतिरिक्त, मुख्यभूमि चीन से कई नए समूह अपनी पहली भागीदारी चिह्नित करेंगे।
 
नए Macao SAR और Zhongshan पैवेलियनों की भागीदारी, और साथ ही हांगकांग की कंपनियों से निर्मित एक हाइड्रोजन पैवेलियन के साथ, Eco Expo Asia को Greater Bay Area से मज़बूत समर्थन मिला है। इससे, Guangzhou और Shenzhen पैवेलियनों की वापसी के साथ, इस फलती-फूलती हुई मेगालोपोलिस के भीतर अंतर-सहयोग को उत्प्रेरित करने में हांगकांग की भूमिका को पुनर्स्थापित करने में सहायता मिलेगी। मुख्यभूमि चीन के अन्य नए पैवेलियनों में, नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन, हरित वित्त और अन्य क्षेत्रों के अग्रणी खिलाड़ियों के साथ, Jiangsu और Hunan प्रांतों और साथ ही Shanghai शहर के पैवेलियन भी शामिल हैं। इस वर्ष के expo ने, 11 देशों और क्षेत्रों की भागीदारी की पुष्टि के साथ, दुनिया भर के हरित उद्योगों के अग्रणी खिलाड़ियों को भी आकर्षित किया।
 
वार्षिक Eco Asia Conference एक न-चूका-जाने-वाला हिस्सा है। प्रभावी वक्ता ज्वलंत विषयों पर अपने विचार और अंतर्दृष्टि साझा करेंगे, जिनमें “निर्मित पर्यावरण के लिए जलवायु परिवर्तन संरचना”, “विकसित होता हुआ ESG परिदृश्य और वहनीय वित्त का भविष्य” और वृत्तीय डिजिटल प्रौद्योगिकियाँ शामिल हैं। अन्य मुख्य आकर्षणों में “C40 क्लाइमेट एक्शन सेमिनार (एशिया और ओशिनिया क्षेत्र), हांगकांग सरकार से संबंधित सत्र और “बिल्डिंग ए जीरो वेस्ट बे एरिया” लॉन्च समारोह शामिल हैं, जो कार्बन तटस्थता के प्रति GBA की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हैं।
 
हरित जीवन को बढ़ावा देने के लिए expo के अंतिम दिन इसके दरवाज़े जनता के लिए खुले रहेंगे, आगंतुक पर्यावरण कार्यशालाओं, सेमिनार, ग्रीन मार्ट और पहली ESG जॉब हब में भाग ले सकते हैं।
 
अपने निःशुल्क ई-बैज के लिए अभी पंजीकरण करें – https://tinyurl.com/2p8942h8
 
वेबसाइटwww.ecoexpoasia.com

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53569098/en

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क
कृपया HKTDC के प्रदर्शनी विभाग से संपर्क करें:
Jojo Li / Joanne Ma
टेलीफ़ोन: (852)22404136 / 22404602
ईमेल: [email protected] / [email protected]
स्रोत: हांगकांग व्यापार विकास परिषद

Read more

Local News