जलवायु परिवर्तनशीलता के बारे में बढ़ती अनिश्चितताओं के साथ, संगठनों व समुदायों के लिए पर्यावरण चुनौतियों की श्रृंखला के लिए पूरी तरह से तैयार रहना बेहद महत्वपूर्ण है। AEM Elements का लक्ष्य; रेज़िलिएन्सी प्लानिंग के लिए एक व्यापक, ऑल-इन-वन प्लेटफ़ॉर्म के रूप में कार्य करके इस कमी को पूरा करना है, जो विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक जोखिमों, जैसे कि, गंभीर और चरम मौसम, बाढ़, जंगलों की आग, तूफ़ान/चक्रवात, और भूस्खलन आदि के परिदृश्यों के अनुकूल हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म न केवल आंकड़ों को एकत्रित करता है, बल्कि इसे एक कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि में संश्लेषित भी करता है, जिससे सभी संबंधित हितधारकों के बीच एक स्थितिगत जागरूकता और सहयोग के उच्च स्तर में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर AEM के चीफ़ कमर्शियल ऑफ़िसर Mark D. Miller ने कहा कि, “एक ऐसी दुनिया में जहां प्राकृतिक घटनाओं की अप्रत्याशितता के कारण लगातार ख़तरे बढ़ रहे हैं, AEM Elements प्लेटफ़ॉर्म ऐसा सहयोगात्मक निर्णय लेने में सक्षम बनाता है, जो प्रतिक्रियाशील जोखिम प्रबंधन से अग्रसक्रिय रेज़िलिएन्स निर्माण की दिशा में एकीकृत डेटा और बुद्धिमत्ता का लाभ उठाता है। प्राकृतिक आपदाओं के आंकलन और प्रतिक्रिया में चंद मिनट भी अहम होते हैं, जिनकी कोई सीमा नहीं होती है और वह लोगों को दुष्प्रभावित कर सकते हैं। AEM Elements पड़ोसी समुदायों से एकत्रित महत्वपूर्ण डेटा और अंतर्दृष्टियों का ऐक्सेस प्रदान कर सकता है, जिससे एक निर्णायक कार्रवाई और सभी हितधारकों द्वारा एक समन्वित प्रतिक्रिया संभव हो सकती है।”
AEM Elements प्लेटफ़ॉर्म द्वारा रेज़िलिएन्सी व जलवायु तत्परता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक क्षमताओं की एक पूरी मूल्य श्रृंखला प्रदान की जाती है, जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं:
- समाधान डिज़ाइन विशेषज्ञता: स्थानीय ख़तरों और अरक्षितताओं पर आधारित समाधानों को लागू करने के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों को डिज़ाइन करने में AEM की व्यापक विशेषज्ञता का लाभ प्राप्त करता है।
- विश्वसनीय संवेदन नेटवर्क: इसमें विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक जोखिमों के प्रति स्थितिगत जागरूकता में सुधार लाने के लिए स्वामित्व व तृतीय पक्ष के डेटा नेटवर्क, दोनों ही शामिल हैं।
- उच्च गुणवत्ता वाला डेटा: व्यक्तिगत और एन्टरप्राइज़ स्तर पर डेटा ऐक्सेस सुनिश्चित करने के लिए इसे अंतर्निहित सुरक्षा एवं डेटा संचालन के साथ एक मापनीय डेटा अवसंरचना पर निर्मित किया गया है।
- कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि: संवेदक-संवर्धित मौसम पूर्वानुमान, बिजली गिरने का वास्तविक समय, आंधी/तूफ़ान का सक्रिय संसूचन, गेज-एड्जस्टेड रेडार रेनफ़ाल (GARR), और इम्पैक्ट मॉडलों जैसे उन्नत विश्लेषण प्रदान करता है।
- अनुकूलित निर्णय: यह विश्वसनीय निर्णय लेने के लिए AEM Elements 360 द्वारा चालित समयोचित चेतावनियां, स्वचालन, और की जाने वाली कार्रवाई संबंधी अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।
AEM Elements 360 विभिन्न समुदायों और संगठनों के लिए एक कमाण्ड सेन्टर है, जो कि विखंडित डेटा, असमान एकल-उद्देश्य वाले एप्लिकेशन पर निर्भरता, तथा अपर्याप्त प्रारंभिक चेतावनी जैसी सामान्य बाधाओं को दूर करता है। यह प्राकृतिक आपदा जोखिम प्रबंधन में शामिल सभी हितधारकों के बीच, प्रथम प्रतिक्रिया कर्ताओं से लेकर संसाधन प्रबंधन के अगुवाओं तक, अधिक कुशल और प्रभावी प्रतिक्रिया समन्वय को सक्षम बनाता है।
AEM Elements 360 की उन्नत-निर्णय सहायता और सहयोग क्षमताओं में निम्नलिखित शामिल हैं:
- स्थितिगत जागरूकता में सुधार: यह और अधिक पूर्ण व वास्तविक-समय की अंतर्दृष्टियों के लिए इन-हाउस सेन्सरिंग नेटवर्क, AEM के एकायत्त नेटवर्क, और लगभग किसी भी अन्य पर्यावरणीय डेटा स्रोत से प्राप्त डेटा को आसानी से एकीकृत करता है।
- कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि: रुचिकर क्षेत्रों के लिए कॉन्फ़िगर करने योग्य मानचित्रों, चार्ट, डैशबोर्ड और एनालिटिक्स के एक विस्तृत सूट के माध्यम से डेटा को कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि में बदलता है।
- ऑटोमेटेड अलर्टिंग इंजन: स्थान-विशिष्ट सीमाओं, नियमों व शर्तों के आधार पर अनुकूलन योग्य अलर्ट के साथ जनता और कार्यबल को सूचित करता है, जिसे SMS, ई-मेल, सार्वजनिक वेब साइटों, सायरन और स्ट्रोब (झिलमिलाती रोशनियों), और एन्टरप्राइज़ इन्टीग्रेशन के लिए API के माध्यम से वितरित किया जाता है।
- सुव्यवस्थित सहयोग: सुरक्षित, मापनीय, और मोबाइल-रेडी होने के लिए निर्मित, यह समाधान एजेन्सियों, व्यवसायों, और समुदायों के बीच सूचना साझा करने में सक्षम बनाता है।
- एन्टरप्राइज़-रेडी: मिशन-क्रिटिकल ऑपरेशनों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई यह एप्लिकेशन; क्लाउड-आधारित, ऑन-प्रिमाइस और हाइब्रिड परिनियोजन विकल्पों के माध्यम से उच्च उपलब्धता की गारन्टी प्रदान करता है।
संगठनों द्वारा AEM Elements 360 का उपयोग करके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचागत क्षतियों को कम किया जा सकता है और जनसमूह व महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों पर प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है। यह एप्लिकेशन अंतर-संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देता है, समुदाय की तैयारियों को अगले स्तर पर ले जाता है, और प्राकृतिक जोखिमों के प्रबंधन के जटिल कार्य को सुव्यवस्थित करते हुए जोखिम-प्रभाव का बहुआयामी नज़रिया प्रदान करता है।
AEM Elements 360 के बारे में और अधिक जानकारी AEM की वेबसाइट https://aem.eco/product/elements-360 पर पाई जा सकती है।
AEM का परिचय
AEM बढ़ते हुए पर्यावरणीय ख़तरों के समक्ष समुदायों व संगठनों को जीवित बने रहने और पनपने के लिए सशक्त बनाने के लिए वैश्विक प्रौद्योगिकी अगुवाओं को जोड़ रहा है। इन्टेलिजेन्ट सेन्सिंग नेटवर्क का इस्तेमाल करके, एक सुरक्षित एवं मापनीय डेटा प्रबंधन अवसंरचना का परिचालन करके, और एण्ड-यूज़र एप्लिकेशन्स के एक सूट के माध्यम से उच्च-मूल्यवान विश्लेषण प्रदान करके, AEM पर्यावरण अंतर्दृष्टि के लिए एक अति-आवश्यक स्रोत के रूप में कार्य करता है। ये प्रौद्योगिकियां सकारात्मक परिणामों को सक्षम करती हैं, पर्यावरण प्रभाव को कम करने और एक सुरक्षित संसार निर्मित करने में सहायक होती हैं। और अधिक जानकारी के लिए, कृपया https://aem.eco पर जाएं।
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क:
Neal Stein
Technology PR Solutions
कार्यालय: (321) 473-7407
[email protected]
स्रोत: AEM

