Wednesday, March 25, 2026

Saviynt ने विपणन, क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म नवाचर और सुरक्षा में नेतृत्व का विस्तार किया

Share

Los Angeles, United States:  

Saviynt, इंटेलिजेंट  आइडेंटिटी और   एक्सेस गवर्नेंस प्लेटफ़ॉर्म समाधानों के अग्रणी प्रदाता, ने आज  आइडेंटिटी मैनेजमेंट मार्केट में अपनी नेतृत्व की स्थिति को मजबूत करने के लिए कार्यकारी नियुक्तियों की घोषणा की है। इनमें Tara Ryan की मुख्य विपणन अधिकारी, Akshay Sivananda की मुख्य जानकारी सुरक्षा और Sapna Nair की भारत के महाप्रबंधक के पदों पर नियुक्तियां सम्मिलित हैं। ये नियुक्तियां Saviynt के अभिसरित  आइडेंटिटी प्लेटफ़ॉर्म के लिए बाजार की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए  इसकी विश्व-स्तरीय कार्यकारी क्षमता और प्रतिबद्धता को मजबूत  करती हैं। 

Saviynt के CEO, Sachin Nayyar ने कहा “जनवरी में हमारी फंडिंग ने हमारे गो-टू-मार्किट कार्यनीति और नेतृत्व टीम द्वारा उस प्रयास का गम्भीरतापूर्वक संचालन, दोनों में बड़े कदम उठाने में हमारी सहायता की है।“इन अग्रणियों द्वारा हमारे साथ जुड़ना, हमारे  आइडेंटिटी और  एक्सेस मैनेजमेंट   के सबसे व्यापक क्लाउड-नेटिव समाधान के रूप में हमारे उद्देश्यों को क्रियान्वित करने की दिशा में अगला कदम है। विजेता द्वारा विजेताओं को आकर्षित किया जाता है, और Saviynt उस प्रकार की क्षमता को प्राप्त और आकर्षित करने में भाग्यशाली हैं।”
 
Tara Ryan के पास Coupa, Proofpoint, Zebra Technologies, Netsuite, McAfee और Deloitte सहित IPO-पूर्व और पश्चात कंपनियों और उपक्रमों के अग्रणियों में ब्रांड तैयार करने और राजस्व में वृद्धि करने, दोनों में महत्वपूर्ण अनुभव है। Saviynt में CMO की भूमिका में वह Saviynt ब्रांड और  बड़े पैमाने पर उद्योग-प्रधान विकास को ऊपर उठाने के लिए वैश्विक विपणन कार्यनीति की योजना बनाने, तैयार करने और निष्पादन पर नेतृत्व के साथ कार्य करेंगी। Ryan की क्रियान्वयन में क्षमता से कंपनी के जारी अभियानों एवं  आइडेंटिटी और एक्सेस गवर्नेंस मार्केट विशेषज्ञता में एक और महत्व जुड़ जाएगा।

Tara Ryan ने कहा “Saviynt निर्माण में एक अग्रणी वैश्विक ब्रांड है। उसने Coupa की तरह ही श्रेणी से  पहले नवाचार किया है और अब वह अपनी अभिसरित  आइडेंटिटी क्लाउड के साथ पारम्परिक समाधानों को बदलने के लिए तैयार हैं।   मैं ब्रांड को अगले स्तर पर ले जाने के लिए Saviynt में टीमों और उनके विश्व स्तरीय पार्टनरों के साथ काम करने के लिए रोमांचित हूँ।” 

Saviynt में CISO के पद पर कार्यरत होने के बाद से, Akshay Sivananda उपक्रम-स्तर की सुरक्षा रणनीतियों को सुदृढ़ बना रहे हैं और एक मजबूत सुरक्षा टीम तैयार कर रहे हैं। उन्हें साइबर सुरक्षा, इंसिडेंट रिस्पोंस, जोखिम प्रबंधन, उत्पाद सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाउड, रेड टीमिंग, डेटा सुरक्षा और अंदरूनी जोखिम जैसे सुरक्षा के कई पहलूओं का दशकों का अनुभव है। Saviynt से पहले, Sivananda ने Bristol-Myers Squibb में साइबर सुरक्षा के कार्यकारी निदेशक और वैश्विक प्रमुख के पद पर और Capital One में प्रभागीय CISO के पद पर कार्य किया था।

स्वयं प्रौद्योगविज्ञ की भूमिका में Sapna Nair के पास Intuit, ThoughtWorks, Groupon, Eventbrite और Epsilon सहित कुछ अत्यंत सफल वैश्विक प्रौद्योगिकी प्रतिष्ठानों में 26 वर्षों का विश्व-स्तरीय टीमों में निर्माण और परिवर्तन करने का अमूल्य अनुभव  है। भारत की महाप्रबंधक की भूमिका में, वह भारत की गतिविधियों की देखरेख और Saviynt की उच्च-विकास वाली व्यावसायिक कार्यनीति प्रस्तुत करने में सहायता करेंगी। उन्हें अग्रणी टीमों और विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों एवं अत्यधिक मैट्रिक्स वाली कंपनियों के लीडर्स के साथ कार्य करने की विशेषज्ञता के लिए मान्यता प्राप्त है।

कंपनी के लिए, ये नियुक्तियां मुख्यतः इसके एंटरप्राइज़ आइडेंटिटी क्लाउड, कार्यबल के लिए एक अग्रणी क्लाउड-नेटिव अभिसरित  आइडेंटिटी इकोसिस्टम,  एंटरप्राइज़ एप्लीकेशन्स, विशेषाधिकार प्राप्त और तृतीय-पक्ष  आइडेंटिटीज़ में अग्रणी, के लिए मजबूत मांग के कारण तीव्र विकास के एक वर्ष  को दर्शातीहैं।

जनवरी 2023 में, Saviynt ने इसके संस्थापक Sachin Nayyar का नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उद्योग विशेषज्ञ Paul Zolfaghari को अध्यक्ष के पद पर वापिस स्वागत (पुनःस्वागत किया) किया है। Nayyar ने Saviynt का 2011 में स्थापन से 2018 में वर्चस्व तक नेतृत्व किया था और अब वह श्रेणी-में-सर्वोत्तम आइडेंटिटी समाधान प्रदान करने हेतु कंपनी का नेतृत्व करने के लिए वापिस आ रहे हैं। Zolfaghari, Ryan, Sivananda और Nair की नियुक्तियों के साथ Nayyar की वापसी Saviynt के  नेतृत्व में विशेषज्ञता की गहराई और व्यापकता को रेखांकित करती हैं।

Saviynt के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.saviynt.com पर जाएं।

Saviynt का परिचय

Saviynt's Enterprise Identity Cloud आधुनिक  एंटरप्राइज़ के क्लाउड प्रयासों को सफल बनाने और सबसे कठिन सुरक्षा और अनुपालन चुनौतियों को रिकॉर्ड समय में हल करने में सहायता करता है। संपूर्ण व्यावसायिक इकोसिस्टम को सुरक्षित करने और एक घर्षण-रहित उपयोगकर्ता अनुभव उप्लब्ध करवाने के लिए कंपनी द्वारा  आइडेंटिटी गवर्नेंस (IGA), ग्रैन्युलर एप्लिकेशन  एक्सेस, क्लाउड सुरक्षा और विशेषाधिकार प्राप्त  एक्सेस प्रदान की जाती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया saviynt.com पर जाएं।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनकास्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क
Alie Dessert
Saviynt के लिए fama पीआर
[email protected]

स्रोत: Saviynt

Read more

Local News