“हमें आशा है कि AU की G20 सदस्यता चिकित्सा उत्पादों तक समान पहुंच, स्वास्थ्य देखभाल निवेश और वैज्ञानिक सहयोग जैसी सार्वजनिक स्वास्थ्य नीति से सम्बंधित मामलों में अफ़्रीका के लिए विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के साथ अधिक बराबरी के क्षेत्र की उपलब्धता का मार्ग प्रशस्त करेगी,” AHF Africa Bureau Chief Dr. Peninnah Iutung ने कहा। “बहुत लंबे समय तक वैश्विक उत्तर और अफ़्रीका के बीच सम्बंध उनके उपनिवेशिय अतीत की विशेषता रही है। मंच पर यह सीट समकक्ष देशों के बीच भागीदारी की दिशा में एक कदम है। अनेक वैश्विक संकटों की समरूपता वैश्विक सहयोग की मांग करती है, चाहे यह वैश्विक महामारी और संक्रामक रोग हो या जलवायु परिवर्तन या आर्थिक अस्थिरता हो – यदि हम कोई संयुक्त समाधान नहीं खोज पाते हैं तो कोई भी एक देश या क्षेत्र, उनके परिणामों से बच नहीं सकता है।”
AHF ने 2012 से Civil 20 (C20) प्लेटफार्म के माध्यम से G20 की वकालत की है। C20 स्वास्थ्य सहित भिन्न क्षेत्रों से सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों को G20 के बीच प्रासंगिक प्राथमिकताओं को उजागर करने और नीतिगत बदलावों की वकालत करने के लिए इकठ्ठा करने का एक मंच है। 2025 में, दक्षिणी अफ़्रीका G20 की रोटेटिंग प्रेजीडेंसी धारण करने वाला पहला अफ़्रीकी देश होगा। G20 में केवल यूरोपीय संघ और AU ही क्षेत्रिय समूह हैं, जबकी अन्य सदस्य अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। AHF द्वारा 2002 से अफ़्रीका में कार्य किया जा रहा है, और वर्तमान में यह महाद्वीप के13 देशों (13 countries) में कार्य कर रहा है।
AIDS Healthcare Foundation (AHF) का परिचय
वर्तमान में AIDS Healthcare Foundation, विशालतम वैश्विक AIDS प्रतिष्ठान, US, अफ़्रीका, लेटिन अमेरिका/कैरेबियन, एशिया/प्रशांत क्षेत्र और यूरोप में विश्व स्तर पर 45 देशों में 1.8 मिलियन से अधिक व्यक्तियों को चिकित्सा देखभाल और/या सेवाएं प्रदान कर रहा है। AHF के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट www.aidshealth.org पर जाएं, हमें Facebook: पर www.facebook.com/aidshealth पर देखें और Twitter: @aidshealthcare और Instagram: @aidshealthcare पर अनुसरण करें।
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क
US मीडिया संपर्क :
Ged Kenslea, Senior Director, Communications, AHF
+1 323.308.1833 work
+1 323.791.5526 mobile
[email protected]
Denys Nazarov, Director of Global Policy & Communications, AHF
+1 323.308.1829
[email protected]
स्रोत : AIDS HealthcareFoundation

