Sazae Pty Ltd की जापानी अनुषंगी कंपनी के रूप में, Sazae की जापान, सिंगापुर और वियतनाम में सुदृढ़ उपस्थिति है। Sazae सभी उद्योगों में अपनी व्यापक अपस्ट्रीम IT परामर्शदात्री सेवा पेशकशों में निम्न-कोड, सहज ज्ञान युक्त Boomi platform को शामिल करेगी।
जैसे-जैसे जापानी कंपनियों के बीच क्लाउड कंप्यूटिंग की माँग बढ़ रही है, वैसे-वैसे क्लाउड में सिस्टम एकीकरण प्राप्त करने के साधन के रूप में iPaaS ध्यान आकर्षित कर रहा है।
Sazae ऐसे कई वैश्विक परियोजनाओं में शामिल रही है जिनमें कई देशों में एप्लिकेशन्स और प्रणालियों के बीच एकीकरण की आवश्यकता होती है। ServiceNow परियोजना पर Boomi के साथ एक सफल सहकार्य के पश्चात्, Boomi प्लेटफॉर्म के उपयोग में आसानी, पूर्ण विकास चक्र समर्थन, स्थिरता और स्केलेबिलिटी से Sazae प्रभावित हुई थी।
भागीदारी आरंभ में ServiceNow और Drupal जैसी सामग्री प्रबंधन प्रणालियों को एकीकृत करने में Sazae Japan के ग्राहकों की सहायता करने पर केंद्रित होगी।
Sazae Pty Ltd के निदेशक एवं संस्थापक, श्री Ayumu Mizojiri ने कहा “हम अपेक्षा करते हैं कि Boomi के साथ भागीदारी हमें अपने विद्यमान ग्राहकों की डेटा अवसंरचना को डिजिटल रूपांतरण (DX) प्लेटफॉर्म पर शीघ्रता और दक्षता से स्थानांतरित करने में सक्षम बनाएगी। वैश्विक परियोजनाओं के लिए, हमारा विश्वास है कि Boomi के साथ भागीदारी करना, जिसका जटिलता का उन्मूलन करने और गति एवं दक्षता प्रदान करने का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है, अमूल्य होगा।”
Boomi, जापान के निदेशक, Kazunori Hori ने कहा “चूँकि जापान में iPaaS की माँग लगातार बढ़ रही है, इसलिए हम Sazae के साथ उनकी वैश्विक परियोजनाओं पर काम करने और श्रेष्ठतर व्यापारिक परिणामों और उनके डिजिटल रूपांतरण लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु डेटा, एप्लिकेशन्स, प्रक्रियाओं और लोगों को जोड़ने में उनके ग्राहकों की सहायता करने की योजना बना रहे हैं।”
अतिरिक्त संसाधन
- Boomi’s leadership in cloud integration के बारे में और पढ़ें
- Boomi Discover पर ब्राउज़ करें
- Boomiverse Community का पता करें
- Boomi को Twitter, LinkedIn, Facebook, और YouTube पर फॉलो करें
Boomi का परिचय
Boomi का लक्ष्य हर किसी को, कहीं भी, हर चीज से जोड़कर विश्व को एक श्रेष्ठतर स्थान बनाना है। क्लाउड-आधारित इंटीग्रेशन प्लेटफॉर्म ऐज ए सर्विस (iPaaS) की अग्रणी, और अब एक श्रेणी-अग्रणी, वैश्विक सॉफ्टवेयर ऐज ए सर्विस (SaaS) कंपनी के रूप में, Boomi इंटीग्रेशन प्लेटफ़ॉर्म विक्रेताओं और लगभग 800 भागीदारों – जिसमें Accenture, Capgemini, Deloitte, SAP, और Snowflake शामिल हैं – के विश्वव्यापी नेटवर्क के बीच सबसे बड़ा ग्राहक आधार प्रस्तुत करती है। वैश्विक संगठन श्रेष्ठतर, तीव्रतर परिणामों के लिए एप्लिकेशन्स, प्रक्रियाओं और लोगों को जोड़ने के समय डेटा की खोज, प्रबंधन और उसे व्यवस्थित करने के लिए Boomi के पुरस्कार-विजेता प्लेटफॉर्म की ओर रुख करते हैं। अधिक जानकारी के लिए, http://boomi.com पर जाएँ।
© 2023 Boomi, LP. Boomi, ‘B’ लोगो, और Boomiverse, Boomi, LP या इसकी अनुषंगी कंपनियों या सम्बद्धों के ट्रेडमार्क हैं। सर्वाधिकार सुरक्षित। अन्य नाम या चिह्न उनके संबंधित स्वामियों के ट्रेडमार्क हो सकते हैं।
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53550309/en
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क
Boomi:
Jasmine Ee
हेड ऑफ मीडिया एंड एनालिस्ट रिलेशन्स, APJ
[email protected]
स्रोत: Boomi, LP

