Thursday, March 26, 2026

BaroPace, Inc. ने गैर-फार्माकोलॉजिकल उच्च-रक्तचाप और हृदय विफलता उपचार परीक्षण के लिए प्रथम रोगी के भर्तीहोने की घोषणा की

Share

Sammamish, Wash., United States:  BaroPace Inc., एक मेडिकल उपकरण कम्पनी जिसका ध्यान संरक्षित इजेक्शन फ्रेक्शन (HFpEF) के साथ प्रतिरोधी उच्च रक्तचाप और हृदय विफलता का उपचार करने हेतु कार्डियक पेसमेकर को नियमित करने के लिए वास्तविक-समय पर फिजियोलॉजिकल नियंत्रण सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, PressurePace™ के विकास पर केंद्रित है, ने आज घोषणा की है कि कम्पनी के First-in-Human (FIH) क्लिनिकल परीक्ष्ण, RelieveHFpEF-II, के लिए प्रथम रोगी को नामांकित किया गया है RelieveHFpEF-II, कम्पनी के रियल-टाइम क्लोज्ड-लूप पेसमेकर नियंत्रण एल्गोरिदम, जो HFpEF से ग्रसित रोगियों का उनके रक्तचाप के आधार पर कार्डियक पेसमेकर को पहली बार नियंत्रित करने वाले PressurePace™ की सुरक्षा और कार्यकुश्लता का आकलन करेगा

RelieveHFpEF-II भारत में उच्च रक्तचाप के कारण HFpEF से ग्रसित होने वाले सोलह रोगियों पर एक बहुकेंद्रीय, डबल-बलाइंड, क्रॉसओवर अध्ययन है जिसमें PressurePace™ के साथ पेसमेकर एक्सेलेरोमीटर के माध्यम से दर अनुकूली पेसिंग सहित मानक पेसपेकर उपचार, के साथ तुलना करता है आधारभूत पैमानों के एक सप्ताह पश्चात, स्थिर रक्तचाप और शारीरिक वजन वाले रोगियों का, तीन सप्ताह के मानक पेसमेकर की तुलना में PressurePace™ (“BaroPacing”) से उपचार हेतु, बेतरतीब चयन किया जाता है। उपचार समूह (BaroPacing) में रोगी के घर पर प्रतिदिन दो बार पेसमेकर प्रोग्रामिंग समायोजन के साथ मानकउपचार (placebo) समूह में बनावटी प्रोग्रामिंग की जाती है परीक्षण के लिए सुरक्षा, बेहतर व्यायाम प्रदर्शन (संशोधित BRUCE ट्रेडमिल प्रोटोकोल और छ: मिनट तक चलने का परीक्षण), और मिनेसोटा लिविंग विद हार्ट फेल्योर प्रश्नावली प्राथमिकसमापनबिंदु हैं। सहायक समापन बिन्दुओं में रक्तचाप नियंत्रण (सिस्टोलिक और डायस्टोलिक रक्तचाप और 24 घंटे रक्तचाप की निगरानी), एट्रिअल फिब्रिलेशन घटनाएं, और अस्पताल में भर्ती होने की आवृति सम्मिलित है।

BaroPace के सह-संस्थापक और CEO Michael Burnam MD ने कहा “PressurePace™ का यह First-in-Human परीक्षण प्रारम्भ करने में हमें प्रसन्नता हो रही है। यह उपलब्धि हमारी पूरे विश्व में कार्डियोवैस्कयुलर चिकित्सा में दो अत्यावश्यक अधूरी जरूरतें अर्थात प्रतिरोधी उच्च-रक्तचाप और HFpEF से ग्रसित रोगियों के जीवन गुणवत्ता और दीर्घायु में सुधार लाने हेतु नई, प्रगतिशील गैर-फार्माकोलॉजिकल तकनीक विकसित करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैl हम RelieveHFpEF-II में लगातार रोगियों का नामांकन करने के लिए तत्पर हैं

BaroPace Inc. का परिचय

BaroPace, Inc. एक निजी तौर पर आयोजित चिकित्सा उपकरण कंपनी है, जिसका ध्यान PressurePace™ के विकास, संरक्षित इजेक्शन अंश (एचएफपीईएफ) के साथ प्रतिरोधी उच्च रक्तचाप और हृदय की विफलता के इलाज के लिए कार्डियक पेसमेकर को विनियमित करने के लिए एक वास्तविक समय फिजियोलॉजिकल नियंत्रण सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पर केंद्रित है। फेडरल कानून के तहत PressurePace™ की सीमा केवल जांच संबंधी उपयोग तक ही सिमित है और किसी भी अन्य क्षेत्र में बिक्री के लिए स्वीकृत नहीं है अधिक जानकारी के लिए www.baropace.com पर जाएं

भविष्योन्मुखी वक्तव्यों के संबंध में चेतावनीपूर्ण वक्तव्य

इस प्रेस विज्ञप्ति में भविष्यवाणियाँ, अनुमान या अन्य जानकारियां हो सकती हैं जिन्हें भविष्योन्मुखी बयान माना जा सकता है और जो भविष्य के प्रदर्शन की गारंटी नहीं हैं।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

 संपर्क
Jessica Burnam
[email protected]
 
स्रोत : BaroPace, Inc.

Read more

Local News