Thursday, March 26, 2026

DataLink का नया भारत कार्यालय हैदराबाद में खुला

Share

Tampa, Fla., United States & Hyderabad, Telangana, India:  बेहतर परिणाम सशक्त बनाने वाले डेटा-चालित स्वास्थ्य सेवा समाधानों के अग्रणी प्रदाता DataLink ने आज घोषणा की कि उसका भारत कार्यालय आधिकारिक तौर पर खुल गया है।
 
नया 10,000 वर्ग फुट का स्थान इंजीनियरिंग, विकास और डेटा परिचालनों, गुणवत्ता आश्वासन और एनालिटिक्स, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन और सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर में 100 से अधिक कर्मचारियों को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
 
कार्यालय में सतासी कर्मचारी हैं, भर्ती के प्रयास जारी रहने के कारण संख्या बढ़ रही है।
 
DataLink के CEO, Ashish Kachru ने कहा कि “हम अपने भारत स्थित कर्मचारियों के लिए हैदराबाद में आधिकारिक रूप से अपना नया कार्यालय खोलने के लिए उत्साहित हैं। DataLink गुणवत्ता प्रदर्शन और जोखिम समायोजन में सर्वोत्तम श्रेणी के समाधानों को प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्ध है, और हमें विश्वास है कि भारत के प्रचुर प्रतिभा पूल का लाभ उठाना हमारे ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और उनके सदस्यों के लिए स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करने के लिए हमारे संयुक्त राज्य अमेरिका-आधारित परिचालन का पूरक बनेगा।”
 
Cyber Gateway, B Block, III Floor, Wing IB, HITEC City, Madhapur, Hyderabad, Telangana- 500081 पर स्थित कार्यालय का रणनीतिक स्थान HITEC City के केंद्र में है और हैदराबाद मेट्रो रेल तक आसान पहुँच प्रदान करता है।
 
DataLink के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और देश प्रमुख, Srikar Chilakamarri ने कहा कि “हमारे भारत कार्यालय में उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभाएँ हैं जो हमारे ग्राहकों को सपोर्ट करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। और DataLink के साथ उनकी यात्रा में पहला क़दम हमारे नए कार्यालय का अभ्यस्त होना है जहाँ हम उन्हें DataLink की संसक्तिशील संस्कृति के हिस्से के रूप में एक सकारात्मक अनुभव प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।”
 
DataLink ने रिबन काटने वाले समारोह के साथ नए कार्यालय का जश्न मनाया, जिसमें कंपनी के संयुक्त राज्य अमेरिका-स्थित CEO के साथ-साथ इसकी भारत टीम के सदय और नेतृत्व उपस्थित रहे।
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क
Lori Taylor
813-220-9702
[email protected]
 
स्रोत: DataLink

Read more

Local News