Thursday, March 26, 2026

Tests Assured ने भारत में नए कार्यालय के साथ अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति का विस्तार किया

Share

San Jose, Calif., United States:  सिलिकॉन वैली में स्थित अपने वैश्विक मुख्यालय वाले Tests Assured ने आज कोच्चि, भारत में अपने नए कार्यालय के शुभारंभ की घोषणा की। एक प्रमुख VR/AR और स्थानिक कंप्यूटिंग परीक्षण सेवा प्रदाता के रूप में, यह कद़म इसके अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक आधार के लिए अद्वितीय गुणवत्ता आश्वासन (QA) समाधानों को प्रदान करने की इसकी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है। प्रीमियम QA और VR/AR परीक्षण सेवाओं की बढ़ती हुई आवश्यकता के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए Tests Assured ने इस नए कार्यालय के साथ रणनीतिक कार्रवाई की है। कोच्चि में कार्यालय स्थापित करने का निर्णय शहर के बढ़ते हुए IT परिदृश्य, शहर की उन्नत बुनियादी संरचना, और प्रौद्योगिकी-ज्ञानी पेशेवरों के प्रचुर पूल से प्रभावित है।
 
Tests Assured के CEO और संस्थापक, Imad Abdelgawad ने विस्तार पर टिप्पणी की कि: “कोच्चि में हमारी नई उपस्थिति क्षेत्र की क्षमता और हमारे ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में हमारे विश्वास को रेखांकित करती है। बढ़ते हुए VR/AR उद्योग और निरंतर उभरते हुए सॉफ्टवेयर परिदृश्य के साथ, हमारा नया कार्यालय अद्वितीय परीक्षण समाधानों को प्रदान करने के लिए रणनीतिक रूप से तैयार है।”
 
इस विस्तार के साथ, Tests Assured अपने परिचालन-संबंधी बैंडविड्थ को बढ़ा रहा है और सभी रणनीतिक मोर्चों से VR/AR परीक्षण उद्योग का नेतृत्व करने के अपने विज़न को मज़बूत कर रहा है।
 
मुख्य हाइलाइट्स:
 
सुदृढ़ अंतर्राष्ट्रीय पदचिह्न: कोच्चि में यह नया कार्यालय Tests Assured के बढ़ते हुए अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को जोड़ता है, जो दुनिया भर में असाधारण QA परीक्षण सेवाएँ प्रदान करने के इसके मिशन को सुदृढ़ करता है।

अत्याधुनिक VR/AR परीक्षण: बढ़ते हुए VR/AR बाज़ार का लाभ उठाते हुए, Tests Assured, यह सुनिश्चित करते हुए कि एप्लिकेशन्स इमर्सिव, इंटरैक्टिव और दोषरहित रूप से निष्पादित हों, सर्वोत्तम श्रेणी की आभासी और संवर्धित वास्तविकता परीक्षण सेवाएँ प्रदान करने के लिए तैयार है।
 
स्थानीय प्रतिभा का लाभ उठाना: कोच्चि क्षेत्र अपने अत्यधिक कुशल IT पेशेवरों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ एक कार्यालय स्थापित करके, Tests Assured का लक्ष्य, अपने ग्राहकों के लिए नए परिप्रेक्ष्य और नवोन्मेषी परीक्षण समाधानों को लाते हुए, इस प्रतिभा पूल का लाभ उठाना है।
 
ग्राहक, सेवा के उसी अविचल मानक की जिसके लिए Tests Assured प्रसिद्ध है, साथ ही उन अद्वितीय अंतर्दृष्टियों और विशेषज्ञता की जो कोच्चि टीम सामने लाएगी, अपेक्षा कर सकते हैं।
 
Tests Assured के बारे में अधिक जानने के लिए कृपया www.TestsAssured.com पर जाएँ या LinkedIn पर कंपनी को फॉलो करें।

Tests Assured का परिचय:

Tests Assured उन कंपनियों के लिए व्यापक AR और VR परीक्षण समाधानों को प्रदान करता है जो अपने AR और VR उत्पाद विकास और परीक्षण प्रक्रियाओं में सुधार करना चाहती हैं। हम कार्यात्मक, प्रदर्शन, उपयोगिता, अनुकूलता और सुरक्षा परीक्षण समेत आद्योपांत परीक्षण सेवाएँ प्रदान करते हैं। विशेषज्ञों की हमारी टीम विभिन्न डिवाइसों और प्लेटफार्मों पर आपके AR और VR उत्पादों का, विभिन्न हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कॉन्फ़िगरेशन्स पर उनकी अनुकूलता और प्रदर्शन सुनिश्चित करते हुए, परीक्षण कर सकती है। हम उपयोगिता परीक्षण भी प्रदान करते हैं, जिससे उपयोगकर्ता अनुभव के मुद्दों की पहचान करने और आपके AR और VR उत्पादों के समग्र डिज़ाइन को सुधारने में सहायता मिल सकती है। हमारी सुरक्षा परीक्षण सेवाएँ, यह सुनिश्चित करते हुए कि आपके उत्पाद सुरक्षित हैं और उपयोगकर्ता डेटा की सुरक्षा करते हुए, संभावित कमज़ोरियों की पहचान करने और उनका समाधान करने में आपकी सहायता कर सकती हैं। हमारी परीक्षण सेवाएँ यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं कि आपके AR और VR उत्पाद उच्चतम गुणवत्ता वाले हैं और बाज़ार के लिए तैयार हैं। हम एक तदनुकूलित परीक्षण योजना बनाने के लिए आपके साथ काम कर सकते हैं जो आपकी विशिष्ट आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप हो।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53536935/en

संपर्क
Tests Assured कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स:
Gordon Bell
[email protected]
 
स्रोत: Tests Assured

Read more

Local News