Tech Arena प्रतिस्पर्द्धाओं को Huawei की विश्वव्यापी प्रयोगशालाओं द्वारा शीर्ष विश्वविद्यालयों के साथ भागीदारी में, दुनिया भर के विद्यार्थियों को इस बारे में अनुभव करने और सीखने के अधिक अवसर देने के लिए प्रायोजित और डिज़ाइन किया गया है, कि वास्तविक दुनिया की समस्याओं का कैसे समाधान किया जाए।
Huawei के यूरोपीय अनुसंधान संस्थान के प्रेज़िडेन्ट, Liu Shaowei ने समझाया कि कंपनी की 2023-2024 स्कूल वर्ष के दौरान 1,000 से अधिक छात्रों के लिए 10 Tech Arena प्रतिस्पर्द्धाओं की मेज़बानी करने की योजना है। फ्रांस, UK, आयरलैंड, स्वीडन, जर्मनी, फिनलैंड, बेल्जियम, पोलैंड, स्विट्जरलैंड और इज़रायल समेत कई देशों में इन प्रतिस्पर्द्धाओं की मेज़बानी की जाएगी।
Liu ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि Huawei द्वारा पिछली Tech Arena प्रतिस्पर्द्धाओं के परिणामों को साझा किया जाना युवा प्रतिभाओं में निवेश करने के Huawei के दृढ़ संकल्प का प्रमाण था। 2022 के अंत तक, 52 से अधिक विश्वविद्यालयों के 5,400 से अधिक छात्र थे जिन्होंने Tech Arena में भाग लिया था। साथ ही आज की दिनांक तक, Huawei इस प्रतिस्पर्द्धा मंच को वैश्विक छात्रों हेतु उपलब्ध कराने के लिए 3 मिलियन डॉलर से अधिक की पेशकश कर चुकी है।
Liu ने कहा कि “परिणामों ने दर्शाया है कि अधिक से अधिक युवा Tech Arena से वास्तव में सुधार कर रहे हैं; यह स्थानीय समुदायों के लिए मज़बूत प्रतिभा पूल का निर्माण करने में सहायता करने के कंपनी के इरादे के संरेखण में है”।
Liu ने कुछ Tech Arena प्रतिस्पर्द्धाओं की थीम्स भी जारी की; अन्य प्रतिस्पर्द्धाएँ अपनी थीम का वर्ष के अंत में खुलासा करेंगी।
1. Tech Arena Ireland: Data Lakes में को-पायलट करने के लिए ModelArts की क्लाउड पावर का उपयोग करके एक विश्वसनीय और भरोसेमंद डेटा सहायक बनाएँ
2. Tech Arena France: फाइबर जोड़कर ऑप्टिकल नेटवर्क विस्तार
3. Tech Arena Switzerland: RAW बर्स्ट इमेज सुपर-रिज़ॉल्यूशन
Tech Arena में प्रतियोगियों को वास्तविक दुनिया की उद्योग समस्याओं को हल करने के लिए कोडिंग, एल्गोरिद्म, गणित और इंजीनियरिंग से जुड़े उनके कौशलों का परीक्षण करने का अवसर मिलेगा। प्रतिस्पर्द्धाएँ कई विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी।
The Royal European Academy of Doctors में The Institute of International Relations के प्रेज़िडेन्ट, Dr. José R. Calvo ने कहा, “Tech Arena जैसी ये प्रतिस्पर्द्धाएँ न केवल छात्रों को माँग-में वाले क्षेत्रों में भविष्य के करियर के लिए तैयार करती हैं बल्कि हमारी कुछ सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों को हल करने में योगदान देने हेतु उन्हें सशक्त भी बनाती हैं।”
Huawei वर्तमान में यूरोप में R&D अनुसंधान केंद्रों का एक नेटवर्क संचालित करती है, जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय शोधकर्ता काम करते हैं। केंद्र वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा उत्कर्ष और शोध के लिए दुनिया भर के 300 से अधिक विश्वविद्यालयों और 900 शोध संस्थानों के साथ भागीदारी करते हैं।
2023 Tech Arena प्रतिस्पर्द्धाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें यहाँ देखें: https://www.huawei.com/en/seeds-for-the-future/competitions
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53423266/en
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क
[email protected]
स्रोत: Huawei
Huawei ने यूरोप में 2023 Tech Arena प्रतिस्पर्द्धाओं की शुरुआत की
Share
Read more

