Thursday, March 26, 2026

Toshiba ने 1MB कोड फ़्लैश मेमोरी के साथ ARM® कॉर्टेक्स®-M3 माइक्रोकंट्रोलर “TXZ+TM फैमिली एडवांस्ड क्लास” पेश किया, जो माइक्रोकंट्रोलर ऑपरेशन में रूकावट के बिना फ़र्मवेयर अपडेट का समर्थन करता है

Share

Kawasaki, Japan:  Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation (“Toshiba”) ने 40nm प्रक्रिया का उपयोग करके Cortex®-M3 से सुसज्जित 32-बिट माइक्रोकंट्रोलर उत्पाद समूह “TXZ+TM फ़ैमिली एडवांस्ड क्लास” के “M3H समूह” समूह में नए उत्पाद “M3H समूह (2)” शामिल किए हैं।
 
हाल के वर्षों में, FOTA (फ़र्मवेयर अपडेट ओवर द एयर) के लिए व्यापक कार्यक्रम क्षमता और समर्थन की आवश्यकता में वृद्धि हो रही है। यह विशेष रूप से IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी के प्रवेश और विभिन्न उपकरणों में आवश्यक बढ़ती उन्नत कार्यक्षमता के कारण हो रहा है। नए उत्पादों M3H समूह (2) ने Toshiba के मौजूदा उत्पादों M3H समूह (1) की कोड फ्लैश मेमरी की क्षमता को 512KB (आंशिक रूप से 256KB या 384KB) से बढ़ाकर 1MB[1] कर दिया है और RAM की क्षमता को Toshiba के मौजूदा उत्पाद M3H समूह (1) के 66KB[2] से बढ़ाकर 130KB[2] कर दिया है। अन्य विशेषताओं जैसे 120MHz तक चलने वाला ARM® कॉर्टेक्स®-M3 कोर, इंटीग्रेटेड कोड फ़्लैश और 100K प्रोग्राम/इरेज़ साइकल की क्षमता के साथ 32KB डेटा फ़्लैश मेमरी को बरकरार रखा गया है। ये माइक्रोकंट्रोलर UART, I2C इंटरफ़ेस, एडवांस्ड एनकोडर इनपुट सर्किट और प्रोग्राम करने योग्य एडवांस्ड मोटर नियंत्रण सर्किट जैसे विभिन्न इंटरफ़ेस और मोटर नियंत्रण के विकल्प भी प्रदान करते हैं। M3H समूह में Toshiba के माइक्रोकंट्रोलर्स की श्रृंखला मोटर, घरेलू उपकरणों और औद्योगिक उपकरणों सहित एप्लीकेशन की एक विस्तृत श्रृंखला में IoT और एडवांस्ड कार्यक्षमता में योगदान करती है।
 
नए उत्पादों में, 1MB[1] कोड फ़्लैश को 512KB के दो अलग-अलग क्षेत्रों के साथ कार्यान्वित किया गया है। यह कार्यान्वयन, निर्देशों को एक क्षेत्र से रीड करने की सुविधा देता है, जबकि अपडेट किया हुआ कोड समानांतर रूप से दूसरे क्षेत्र में प्रोग्राम किया जाता है। अंत में, फ़र्मवेयर रोटेशन फ़ंक्शन को क्षेत्र स्वैप फ़ंक्शन[3] द्वारा अनुभव किया जाता है।
 
M3H समूह के उत्पाद विभिन्न उपभोक्ता या औद्योगिक एप्लीकेशन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए UART, TSPI, I2C इंटरफ़ेस, 2-यूनिट DMAC और एक LCD डिस्प्ले कंट्रोलर[4] से लैस हैं। विभिन्न प्रकार की सेंसिंग का समर्थन करने के लिए, नए उत्पादों में 12-बिट हाई-स्पीड, उच्च-सटीकता वाले एनालॉग/डिजिटल कनवर्टर (ADC) के अधिकतम 21 चैनल हैं, जो प्रत्येक एनालॉग इनपुट पिन के लिए दो नमूना होल्ड टाइम से चयन करने योग्य हैं। इसके अलावा, वे प्रोग्राम करने योग्य एडवांस्ड मोटर कंट्रोल सर्किट और एडवांस्ड एनकोडर इनपुट सर्किट के संयोजन में AC मोटर्स और ब्रश रहित DC मोटर्स को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त हैं जो उच्च गति, उच्च सटीकता युक्त 12-बिट एनालॉग/डिजिटल कनवर्टर के साथ सिंक्रोनस रूप से काम कर सकते हैं।
 
फ़्लैश मेमरी, RAM, ADC और क्लॉक के लिए उपकरणों में शामिल सेल्फ़-डायग्नोसिस फ़ंक्शन ग्राहकों को IEC 60730 क्लास B कार्यात्मक सुरक्षा प्रमाणीकरण प्राप्त करने में मदद करते हैं।
 
दस्तावेज़ीकरण, वास्तविक उपयोग के उदाहरणों के साथ सैंपल सॉफ़्टवेयर और प्रत्येक परिधी के लिए इंटरफ़ेस को नियंत्रित करने वाले ड्राइवर सॉफ़्टवेयर उपलब्ध हैं। मूल्यांकन बोर्ड और विकास के वातावरण ARM® ग्लोबल इकोसिस्टम भागीदारों के सहयोग से प्रदान किए जाते हैं।
 
उपयोग
 

  • उपभोक्ता उपकरण (घरेलू उपकरण, खिलौने, स्वास्थ्य देखभाल उपकरण आदि) और कार्यालय उपकरण (मल्टी-फ़ंक्शन प्रिंटर, आदि) के वास्तविक नियंत्रण
  • उपभोक्ता उपकरण, औद्योगिक उपकरण के मोटर नियंत्रण
  • उपभोक्ता उपकरण, औद्योगिक उपकरण आदि के IoT

 
विशेषताएँ
 

  • उच्च-प्रदर्शन ARM® Cortex®-M3 कोर, अधिकतम 120MHz
  • आंतरिक मेमरी की क्षमता में वृद्धि

        कोड फ़्लैश मेमोरी क्षमता: 1MB[1]
        RAM क्षमता: 130KB[2]

  • क्षेत्र स्वैप विधि फ़र्मवेयर रोटेशन फ़ंक्शन, माइक्रोकंट्रोलर का ऑपरेशन जारी रहने के समय ही फ़र्मवेयर अपडेट का समर्थन करता है[3]
  • IEC 60730 क्लास B कार्यात्मक सुरक्षा के लिए सेल्फ़-डायग्नोसिस फ़ंक्शन
  • व्यापक पैकेज लाइनअप

 
प्रमुख विशिष्टताएँ

उत्पाद का सामूहिक नाम M3H समूह (2)
CPU कोर ARM® कॉर्टेक्स®-M3
‒ मेमरी प्रोटेक्शन यूनिट (MPU)
अधिकतम ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी 120MHz
आंतरिक ऑसिलेटर ऑसिलेशन फ्रीक्वेंसी 10MHz (+/-1%)
इंटरनल मेमरी कोड फ़्लैश मेमरी 1024KB[1]
(प्रोग्राम/इरेज़ सायकल: 100,000 बार तक)
512KB प्रत्येक के दो अलग-अलग कोड फ़्लैश क्षेत्रों के साथ क्षेत्र स्वैप विधि फ़र्मवेयर रोटेशन फ़ंक्शन[3]
डेटा फ़्लैश मेमरी 32KB (प्रोग्राम/इरेज़ सायकल: 100,000 बार तक)
RAM 128KB और बैकअप RAM 2KB, पैरिटी के साथ
I/O पोर्ट 56 से 134
एक्सटर्नल व्यवधान 12 से 23 फ़ैक्टर
DMA कंट्रोलर (DMAC) DMA अनुरोध: 2 यूनिट, 54 से 64 फ़ैक्टर, आंतरिक/एक्सटर्नल ट्रिगर
टाइमर फ़ंक्शन 32-bit बिट टाइमर इवेंट काउंटर (T32A) 8 चैनल्स
(16 चैनल्स यदि 16-बिट टाइमर के रूप में उपयोग किए जाते हैं)
रियल टाइम क्लॉक (RTC) 1 चैनल
संचार फ़ंक्शन UART 7 से 8 चैनल्स
I2C इंटरफ़ेस (I2C) 2 से 4 चैनल्स
TSPI 1 से 5 चैनल्स
एनालॉग फ़ंक्शन 12-बिट AD कनवर्टर 12 से 21 चैनल्स इनपुट
8-बिट DA कन्वर्टर 2 चैनल्स
कॉम्परेटर 1 चैनल
मोटर कंट्रोल सर्किट एडवांस्ड प्रोग्राम करने योग्य मोटर कंट्रोल सर्किट
(A-PMD)
1 चैनल
एडवांस्ड एनकोडर इनपुट सर्किट (32-बिट)
(A-ENC32)
1 चैनल
अन्य पेरीफ़ेरल सर्किट रिमोट कंट्रोल सिग्नल प्रीप्रोसेसर (RMC) 1 चैनल
CRC गणना सर्किट (CRC) 1 चैनल, CRC32, CRC16
LCD डिस्प्ले कंट्रोलर (DLCD) नॉन-बायस ड्राइव: 40 सेगमेंट × 4 कॉमन (अधिकतम)[4]
सिस्टम फ़ंक्शन वॉचडॉग टाइमर (SIWDT) 1 चैनल
वोल्टेज डिटेक्शन सर्किट (LVD) 1 चैनल
ऑसिलेशन फ्रीक्वेंसी डिटेक्टर (OFD) 1 चैनल
ऑन चिप डिबग फ़ंक्शन JTAG / SWD
ऑपरेटिंग वोल्टेज 2.7 से 5.5V, सिंगल वोल्टेज सप्लाई
पैकेज / पिन LQFP144 (20mm x 20mm, 0.5mm पिच)
LQFP128 (14mm x 14mm, 0.4mm पिच)
LQFP128 (14mm x 20mm, 0.5mm पिच)
LQFP100 (14mm x 14mm, 0.5mm पिच)
QFP100 (14mm x 20mm, 0.65mm पिच)
LQFP80 (12mm x 12mm, 0.5mm पिच)
LQFP64 (10mm x 10mm, 0.5mm पिच)

 
नोट:
[1] TMPM3HNFDBFG की कोड फ़्लैश मेमरी क्षमता 512KB क्षेत्र है।
[2] इसमें 2KB का बैकअप RAM शामिल है।
[3] TMPM3HNFDBFG समर्थित नहीं है।
[4] TMPM3HLF10BUG में कोई LCD डिस्प्ले कंट्रोलर नहीं है।
 
नए उत्पाद के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
M3H समूह (2)
 
Toshiba के माइक्रोकंट्रोलर के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
माइक्रोकंट्रोलर्स

* ARM और कॉर्टेक्स अमेरिका और/या अन्य जगहों पर ARM लिमिटेड (या इसकी सहायक कंपनियों) के पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
* TXZ+™ Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation का ट्रेडमार्क है।
* अन्य कंपनी के नाम, उत्पाद के नाम और सेवा के नाम उनकी संबंधित कंपनियों के ट्रेडमार्क हो सकते हैं।
* इस दस्तावेज़ में दी गई जानकारी, उत्पाद की कीमतें और विशिष्टताओं, सेवाओं की सामग्री और संपर्क जानकारी सहित, घोषणा की तारीख के समय की हैं लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के उनमे परिवर्तन किया जा सकता है।
 
Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation के बारे में

Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation, उन्नत सेमीकंडक्टर और भंडारण समाधान का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता, अपने आधी सदी से अधिक के अनुभव और नवाचार का उपयोग ग्राहकों और व्यापार भागीदारों को उत्कृष्ट डिस्क्रीट सेमीकंडक्टर, सिस्टम LSI और HDD उत्पाद ऑफ़र करने के लिए करता है।
 दुनिया भर में कंपनी के 21,500 कर्मचारी उत्पाद के महत्त्व को अधिकतम करने और महत्व और नए बाजारों के सह-निर्माण में ग्राहकों के साथ घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्प साझा करते हैं। 800 बिलियन येन (US$6.1 अमेरिकी डॉलर) की वार्षिक बिक्री के साथ, Toshiba Electronic Devices Storage Corporation हर जगह के लोगों के लिए बेहतर भविष्य के निर्माण और योगदान के लिए तत्पर है।
https://toshiba.semicon-storage.com/ap-en/top.html पर अधिक जानकारी पाएँ
 
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53429973/en
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 
संपर्क
ग्राहक पूछताछ:
MCU और डिजिटल डिवाइस सेल्स और मार्केटिंग विभाग
Tel: +81-44-548-2233
हमसे संपर्क करें
 
मीडिया पूछताछ:
Chiaki Nagasawa
डिजिटल मार्केटिंग विभाग
Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation
[email protected]
 
स्रोत: Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation

Read more

Local News