Thursday, March 26, 2026

AIT Worldwide Logistics ने Chicago के उपनगरों में नया वैश्विक मुख्यालय आरम्भ किया

Share

Itasca, Ill., United States:  

सप्लाई चेन उपायों हेतु अपने कार्पोरेट साथियों में अग्रणी AIT Worldwide Logistics ने हाल ही में Itasca, Illinois में 2 Pierce Place पर एक नए वैश्विक मुख्यालय में स्थानांतरण किया हैपूर्व में, 1997 से Chicago शहर में कंपनी की AIT द्वारा साझा की गई सर्विसिस की टीमें Chicago 701 Rohlwing Rd. पर स्थित एक-मंज़िला इमारत और गोदाम सहित कई अन्य केंद्रों में स्थापित थी

AIT के अध्यक्ष और CEO, Vaughn Moore, के अनुसार प्रतिष्ठान की तीव्र वृद्धि और वैश्विक लॉजिस्टिक्स पावरहाउस के रूप में उभरने के कारण यह गतिविधि आवश्यक हो गई थी

“व्यवसाय में 40 वर्षों से अधिक कार्यरत, और पूरे एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में 110 स्थानों से अधिक पर व्यापक विस्तार के पश्चात हम Chicago क्षेत्र में अपनी जड़ें मजबूत कर रहे हैं,” Moore ने कहा। “यह अत्याधुनिक, अत्यंत दृश्यमान स्थान हमारे वैश्विक ब्रांड की उचित अभिव्यक्ति है और हमारे कार्पोरेट स्टाफ द्वारा पूरे विश्व में हमारे ग्राहकों और टीम के सदस्यों को उत्कृष्ट आधार उपलब्ध करवाने के लिए यह स्थान और संसाधन प्रदान करेगा।”

Moore ने आगे कहा कि यह नया स्थान AIT टीम के सदस्यों के ऑन-साइट कार्य अनुभव के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश है।

“इस अत्याधुनिक ऑफिस स्थान पर मिलकर कार्य करने से हम अत्यंत सहयोगात्मक तरीके से तीव्र और वास्तविक समय में कार्य कर पाएंगे,” उन्होंने कहा। “हमारी साझा की गई सर्विसिस टीमों के भविष्य के विकास हेतु 2 Pierce Place आवश्यक अतिरिक्त स्थान भी प्रदान करेगा।”

प्रतिष्ठित 25-मंज़िला उपनगरीय टावर की कई मंजिलों पर AIT के वैश्विक मुख्यालय ने स्थान ग्रहण किया है। Chicago शहर की सीमाओं के बाहर Illinois में 395 फीट की ऊँचाई पर बनी यह सबसे उंची दूसरी इमारत है। अपनी आधुनिक लॉबी से लेकर टेनैंट लाउंज, गेम रूम और आउटडोर आँगन तक, 2 Pierce Place एक फिटनेस सेंटर, वॉकिंग ट्रेल, नाश्ता और दोपहर का भोजन परोसने वाली एक पूर्ण-सेवा डेली, ग्रैब-एंड-गो डाइनिंग विकल्पों और ऑन-साइट खानपान सेवाओं सहित कई लोकप्रिय ऑन-साइट सुविधाएं प्रदान करता है।

अकाउंटिंग, क्लेम, वित्त, वैश्विक व्यापार प्रणालियों, वैश्विक अनुपालन, मानव संसाधन, इमेजिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, कानूनी और मार्केटिंग टीमों के सदस्य एक निजी गेम-रूम, कॉफी-बार, सिट-स्टैंड वर्कस्टेशनों सुविधाओं और अत्याधुनिक ऑडियो-विज़ुअल क्षमताओं से युक्त कई सम्मेलन कक्षों के माध्यम से इस नई पुनर्निर्मित गगनचुंबी मंजिलों से कार्य कर रहे हैं।

आने वाले महीनों में, Itasca और Wood Dale (समर्पित फूड लॉजिस्टिक्स और जीवन विज्ञान स्थानों सहित) में Chicago क्षेत्र में स्थित AIT की शेष टीमें निकट के Palatine उपनगर में एक एकीकृत बहु-सेवा सुविधा केंद्र में स्थानांतरित होने की योजना बना रही हैं। यह नया संयुक्त कार्यालय और गोदाम का स्थान निर्माणाधीन है। इस दौरान AIT Truckload Solutions अपने Chicago में 55 W. Monroe St. पर स्थित वर्तमान स्थान से अपने ग्राहकों को सेवाएँ प्रदान करते रहेंगे।

O’Hare International Airport से Interstate 290 और Elgin-O’Hare Expressway के चौराहे के करीब स्थित, AIT के नए वैश्विक मुख्यालय पर आसानी से पहुंचा जा सकता है :
 

AIT Worldwide Logistics
 
2 Pierce Place, Suite 2100
 
Itasca, IL 60143
 
Tel: +1 (630) 766-8300
2 Pierce Place के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ : twopierceplace.com.

AIT Worldwide Logistics का परिचय

AIT Worldwide Logistics एक वैश्विक फ्रेट फारवर्डर है जो पूरे विश्व के बाजारों तक पहुंच प्रदान करके कंपनियों को विस्तार करने में सहायता करता है जहां वे अपने कच्चे माल, कलपुर्जों और तैयार माल को बेच और/या खरीद सकते हैं। 40 वर्षों से अधिक कार्यरत, Chicago स्थित इस सप्लाई चेन उपायों में अग्रणी ने एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव, उपभोक्ता रिटेल, खाद्य, सरकार, स्वास्थ्य, उच्च तकनीक, औद्योगिक और जीवन विज्ञान सहित लगभग हर उद्योग में एक वैश्विक नेटवर्क और विश्वसनीय साझेदारियों का निर्माण करने के लिए परामर्शात्मक दृष्टिकोण अपनाया है। स्केलेबल, उपयोगकर्ता-अनुकूल प्रौद्योगिकी पर आधारित, AIT का लचीला व्यवसायिक मॉडल समुद्र, वायु, धरतीऔर रेल के माध्यम से समय पर और बजट के भीतर घर-घर डिलीवरी की सेवाएँ प्रदान करता है। एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में 100 से अधिक विश्वव्यापी स्थानों पर टीमों के विशेषज्ञ सदस्यों से युक्त AIT के फुल-सर्विसेस विकल्पों में कस्टम क्लिअरेंस, गोदाम प्रबंधन और व्हाइट ग्लोव सेवाएँ भी सम्मिलित हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ : www.aitworldwide.com.

हमारा ध्येय

हम AIT में अपने सहकर्मियों, साझेदारों और समुदायों को पूरी तन्मयतापूर्वक महत्व देते हुए असाधारण विश्वव्यापी लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करके अपने ग्राहकों का विश्वास अर्जित करने के अवसरों की प्रभावपूर्ण खोज करते हैं।

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53514863/en

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 
संपर्क
Matt Sanders
Public Relations Manager
+1 (630) 766-8300
[email protected]

AIT Worldwide Logistics, Inc.
Corporate Headquarters
701 N. Rohlwing Road
Itasca, IL 60143
800-669-4AIT (4248)
www.aitworldwide.com

स्रोत : AIT Worldwide Logistics, Inc.

Read more

Local News