Thursday, March 26, 2026

Desktop Health™ ने 3D-Bioplotter® के लिए PrintRoll™ रोटेटिंग बिल्ड प्लेटफ़ॉर्म पेश किया – जो कि एक संवहनी, पाचन, श्वसन संबंधी और अन्य चैनलों के लिए ट्यूबलर समाधान विकसित करने हेतु अपनी-तरह-का-पहला बायोप्रिंटिंग टूल है।

Share

Boston, United States:  

  • 3D-Bioplotter के लिए एक अभिनव ऐड-ऑन सुविधा, PrintRoll प्लेटफॉर्म को वयस्कों और बच्चों के लिए बेलनाकार चिकित्सा समाधानों की 3D प्रिंटिंग को सक्षम करने के लिए डिज़ाइन किया गया था और इसलिए यह मानक और कस्टम ड्रम व्यास की एक श्रृंखला प्रदान करता है।
  • PrintRoll प्लेटफॉर्म बायोप्रिंटिंग के क्षेत्र में 3D-Bioplotter की प्रमुख स्थिति को और मज़बूत करता है। दुनिया के सबसे प्रथम वाणिज्यिक बायोप्रिंटर1 के रूप में व्यापक रूप से मान्य, 3D-Bioplotter में 20+ वर्षों से लगातार सुधार हो रहे हैं, जो इसे एक प्रमाणित समाधान बनाता है जो R&D से लेकर अंतिम उपयोग वाले पार्ट विनिर्माण तक फैला हुआ है।
  • अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने हाल ही में शिकागो स्थित Dimension Inx को उसके CMFlex™ के लिए 510(k) क्लीयरेंस प्रदान की है, जो 3D-Bioplotter पर विकसित और विनिर्मित एक अस्थि ग्राफ्ट सब्स्टीट्यूट रीजेनरेशन उत्पाद है।
  • दो मॉडलों – डेवलपर और मैन्युफैक्चरर – में उपलब्ध, 3D-Bioplotter में आठ भिन्न-भिन्न प्रिंटहेड जैसी मॉड्यूलर कार्यात्मकता पेश की जाती है, ताकि उपयोगकर्ता PrintRoll जैसी नई सुविधाओं के साथ खरीदारी के बाद वर्षों तक अपने प्रिंटर को बेहतर बना सकें।
  • 3D-Bioplotter, 2,490 से अधिक उद्धरणों और सीधे सिस्टम के साथ निर्मित 600 शोध पत्रों के साथ, सहकर्मी-समीक्षित वैज्ञानिक और चिकित्सा पत्रिकाओं में दुनिया का सबसे अधिक उद्धृत और खोज किया गया बायोप्रिंटर भी है।

Desktop Health – Desktop Metal, Inc. (NYSE: DM) का विश्वसनीय उत्पादन-ग्रेड मेडिकल 3D प्रिंटिंग ब्रांड – ने आज PrintRoll™ के शुभारंभ के साथ बायोप्रिंटिंग में एक महत्वपूर्ण खोज की घोषणा की, जो रोटेट करने वाला एक अभिनव बिल्ड प्लेटफॉर्म है जो 3D-Bioplotter प्रीमियर बायोप्रिंटिंग सिस्टम पर शरीर के संवहनी, पाचन, श्वसन और प्रजनन संबंधी चैनलों के लिए बुद्धिमान ट्यूबलर समाधान उत्पन्न कर सकता है।

3D-Bioplotter एक अत्यधिक परिष्कृत एक्सट्रूज़न-आधारित 3D प्रिंटर है जिसमें उच्च परिशुद्धता और तापमान, जीवाणुरहितता (स्टिरलिटी) और डिजाइन नियंत्रण के साथ Swiss -निर्मित, 3-अक्ष गैन्ट्री सिस्टम पर सुई की नोक के माध्यम, से कोशिकाओं समेत, लिक्विड्स, मेल्ट्स, पेस्ट्स, जैल्स या अन्य सामग्रियों को संसाधित किया जाता है। 3D-Bioplotter बायोप्रिंटिंग में तापमान की सर्वाधिक व्यापक रेंज—2°C से 500°C (35.6°F से 932°F) तक — के साथ आठ प्रिंटहेड पेश किए जाते हैं, जो जटिल, बहु-सामग्री चिकित्सा पार्ट्स को सक्षम बनाते हैं।
 
Mainz, जर्मनी में एक सार्वजनिक अनुसंधान विश्वविद्यालय, Johannes Gutenberg University Mainz के सहयोग से PrintRoll ऐड-ऑन विशिष्टता 2019 से विकास में है।
 
Desktop Metal के संस्थापक और CEO, Ric Fulop ने कहा कि “हमें मानव शरीर में पाए जाने वाले हजारों मील के चैनलों के लिए विशेष रूप से चिकित्सा समाधानों को विकसित करने के लिए डिज़ाइन किए गए पहले बायोप्रिंटिंग टूल की पेशकश करने पर गर्व है। Desktop Health, 3D प्रिंटिंग समाधानों को प्रदान करने के लिए विद्यमान है जो मरीजों के जीवन को बेहतर बनाता है, और हमें विश्वास है कि 3D-Bioplotter पर अनन्य रूप से पेश किया गया PrintRoll, सभी नए रीजेनरेटिव नवाचारों को सक्षम बनाएगा। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि हमारे ग्राहक इस रोमांचक नए टूल के साथ आगे क्या सृजन करेंगे।”
 
क्रिया-करते-हुए PrintRoll का वीडियो देखने और नवीनतम 3D-Bioplotter ब्रोशर को डाउनलोड करने के लिए TeamDM.com/3DBioplotterBrochure पर जहाँ रीजेनरेटिव चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा बायोप्रिंटर पर 20+ वर्षों के नवाचारों का विवरण दिया गया है।
 
PrintRoll कैसे काम करता है
 
PrintRoll प्लेटफ़ॉर्म 3D-Bioplotter की मॉड्यूलर बिल्ड प्लेट से जुड़ता है और इसमें, स्प्रिंग-लोडेड, विभिन्न आकारों के आसानी से विनिमेय ड्रमों के साथ, एक मोटर-चालित रोटेट करने वाला मैंड्रेल होता है। रोटेट करने की गति को 3D-Bioplotter के उपयोग-में-आसान सॉफ़्टवेयर द्वारा कसकर नियंत्रित किया जाता है।
 
जैसे ही PrintRoll टूल रोटेट करता है, प्रिंटहेड वांछित डिज़ाइन में सतह पर सामग्री को जमा करते हुए आगे और पीछे चलता है। उदाहरण के लिए, पॉलीकैप्रोलैक्टोन (PCL), जो कि एक मेडिकल-ग्रेड का बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक, है, जिसका उपयोग कई FDA द्वारा क्लियर किए गए प्रत्यारोपणों और उपकरणों में किया जाता है, पिघली हुई सामग्री के मुद्रित हो जाने के बाद ड्रम पर जल्दी से कठोर हो जाता है। बायोप्रिंटिंग में, उपयोगकर्ता आम तौर पर किसी कठोर या लचीली जैव-संगत सामग्री में कोई संरचना या मचान उत्पन्न करते हैं जिसे शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने और उनके साथ एकीकृत करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है, जो कभी-कभी एक निश्चित अवधि के बाद ख़राब हो जाता है।
 
PrintRoll, 10 मिमी व्यास वाले ड्रम के साथ आता है – जिसमें 20 मिमी और 40 मिमी आकार उपलब्ध हैं – जिसे विभिन्न प्रकार के मानव चैनलों के लिए समाधानों के विकास को समायोजित करने हेतु डिज़ाइन किया गया है, जो उम्र और लिंग के आधार पर भिन्न होते हैं। मानक व्यास आकार आम तौर पर ऊरु-धमनी (~10 मिमी), श्वासनली (~10-20 मिमी), फैलोपियन ट्यूब (~5-15 मिमी), महाधमनी (~25 मिमी) भोजन-नलिका (~30 मिमी), और आँत खंडों की एक श्रृंखला (~40-100 मिमी) के व्यास के अनुरूप होते हैं।
 
PrintRoll प्रणाली, उपयोग किए गए प्रिंटहेड पर निर्भर करते हुए, 140 मिमी लंबाई तक खोखली बेलनाकार संरचनाओं को प्रिंट करने का समर्थन करती है। कस्टम आकार भी उपलब्ध हो सकते हैं।
 
Desktop Health के Nicole Black, Ph.D, VP, बायोमटेरियल्स और इनोवेशन ने कहा “अब तक, जटिल रूप से संरचित दीवारों वाले, पतली दीवार वाले, बेलनाकार उपकरणों का सृजन हाइड्रोजेल जैसी रीजेनरेटिव सामग्री के साथ पूरा करना चुनौतीपूर्ण रहा है। PrintRoll के साथ, सामग्रियों का सीधे अधःस्तर (सब्सट्रेट) के शीर्ष पर पैटर्न बनाया जाता है जो जमा हुई परतों का समर्थन करते हुए लुढ़कता है जैसे-जैसे प्रिंटहेड भी चलता है, और इसलिए उन सामग्रियों के पैलेट का विस्तार करता है जिन्हें इन महत्वपूर्ण संरचनाओं में 3D प्रिंट किया जा सकता है। प्रिंटिंग के पश्चात्, उन उच्च-रिज़ॉल्यूशन और पुनरुत्पादनीय पार्ट्स को छोड़ते हुए, डिवाइसों को PrintRoll से हटाया जा सकता है, जिनकी ग्राहक 3D-Bioplotter से अपेक्षा करके आए हैं।”
 
PrintRoll सामान्य सामग्रियों के लिए हनीकॉम्ब डिज़ाइन और मानक मुद्रण मापदंडों की लाइब्रेरी के साथ आता है। PrintRoll प्लेटफॉर्म, जो चौथी पीढ़ी के 3D-Bioplotter मॉडल के साथ सुसंगत है, अब चौथी तिमाही शिपिंग में होने की उम्मीद के साथ, प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। अधिक जानने के लिए TeamDM.com/3DBioplotterMoreInfo पर Desktop Health से संपर्क करें।
 
3D-Bioplotter® बायोप्रिंटिंग में पथप्रदर्शक बना हुआ है
 
PrintRoll ने दुनिया के सबसे अधिक खोज किए गए बायोप्रिंटिंग सिस्टम पर बायोप्रिंटिंग नवाचारों का लंबा इतिहास जारी रखा है, जैसा कि पिछले 3D-Bioplotter ब्रोशर में विस्तार से बताया गया है।

यह परंपरा CMFlex™ के साथ भी जारी है – FDA द्वारा क्लीयर किया गया पहला 3D प्रिंटेड रीजेनरेटिव अस्थि ग्राफ्ट सब्स्टीट्यूट उत्पाद और 3D-Bioplotter पर विनिर्माण के आधार पर पहली ऐसी क्लीयरेंस। Dimension Inx, द्वारा विकसित, CMFlex उपयोग में आसान एक लचीला अस्थि ग्राफ्ट उत्पाद है जिसे मानक 3D-Bioplotter विनिर्माता मॉडल पर 3D प्रिंट किया जाता है। यह नया उत्पाद ऑटोग्राफ्ट का एक विकल्प है, जिसमें चिकित्सक शरीर में कहीं अन्यत्र क्षतिग्रस्त या रोगग्रस्त अस्थि की मरम्मत के लिए रोगी के शरीर के किसी क्षेत्र में से अस्थि को इंट्रूसिवली हारवेस्ट करता है।
 
Desktop Health के अध्यक्ष, Lou Azzarra ने कहा कि “Dimension Inx द्वारा CMFlex की हालिया FDA क्लीयरेंस एडिटिव, रीजेनरेटिव मेडिसिन के क्षेत्र के लिए एक सफलता है – एक ऐसी जो स्पष्ट रूप से 3D-Bioplotter की मज़बूती को प्रदर्शित करती है। इस तरह की व्यावसायिक उपलब्धियों में प्रायः कई वर्ष लग जाते हैं, और हम इस उपलब्धि पर Dimension Inx की पूरी टीम को बधाई देते हैं।”
 
हमारे नवीनतम ब्रोशर को डाउनलोड करने के लिए TeamDM.com/3DBioplotterBrochure पर जाएँ, जिसमें विस्तार से बताया गया है कि कैसे Dimension Inx ने व्यावसायीकरण के लिए CMFlex को विकसित किया।
 
Desktop Metal का परिचय
 
Desktop Metal (NYSE:DM) एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग 2.0 चला रहा है, जो कि औद्योगिक, चिकित्सा और उपभोक्ता उत्पादों के ऑन-डिमांड, डिजिटल बड़े पैमाने पर उत्पादन का एक नया युग है। हमारे नवोन्मेषी 3D प्रिंटर, सामग्री और सॉफ्टवेयर इस रूपांतरण के लिए आवश्यक गति, लागत और पुर्जों की गुणवत्ता प्रदान करते हैं। हम 3D प्रिंटिंग विधियों के मूल आविष्कारक और विश्व अग्रणी हैं, जो हमारा मानना है कि इस बदलाव, बाइंडर जेटिंग और डिजिटल लाइट प्रोसेसिंग को सशक्त बनाएँगे। आज, हमारे सिस्टम धातु, पॉलिमर, रेत और अन्य सिरेमिक, और साथ ही फोम और रीसाइकिल की गई लकड़ी को प्रिंट करते हैं। विनिर्माता समय और पैसा बचाने, बर्बादी कम करने, लचीलापन बढ़ाने और ऐसे डिज़ाइन उत्पन्न करने के लिए दुनिया भर में हमारी प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं जो दुनिया की सबसे कठिन समस्याओं को हल करती हैं और किसी-समय-असंभव नवोन्मेषों को सक्षम बनाती है। Desktop Metal और हमारे #TeamDM ब्रांडों के बारे में www.desktopmetal.com पर अधिक जानें।

भविष्योन्मुखी वक्तव्य
 
इस प्रेस विज्ञप्ति में फेडरल सिक्युरिटीज कानूनों के अर्थ के अंतर्गत कुछ भविष्योन्मुखी वक्तव्य शामिल हैं। भविष्योन्मुखी वक्तव्यों की पहचान आम तौर पर “विश्वास करना (believe),” “प्रोजेक्ट करना (project),” “अपेक्षा करना (expects),” “अनुमाल लगाना (estimates),” “प्रत्याशा करना (anticipate),” “इरादा करना (intend),” “रणनीति (strategy),” “भविष्य (future),” “अवसर (opportunity),” “योजना (plan),” “हो सकता है (may),” “चाहिए (should),” “होगा (will) ,” “होगा/होता (would),” “होगा (will be),” “जारी रहेगा (will continue),” “संभावित परिणाम होगा (will likely result),” और इसी तरह के अन्य शब्दों से की जाती है। भविष्योन्मुखी वक्तव्य भविष्य की घटनाओं के बारे में पूर्वानुमान, अनुमान और अन्य वक्तव्य हैं जो वर्तमान अपेक्षाओं और धारणाओं पर आधारित होते हैं और परिणामस्वरूप, जोखिम और अनिश्चितताओं के अधीन होते हैं। कई कारक भविष्य की वास्तविक घटनाओं का इस प्रलेख में दिए गए भविष्योन्मुखी वक्तव्यों से सारभूत रूप से भिन्न होने का कारण बन सकते हैं, जिनमें अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग के साथ Desktop Metal, Inc. की फाइलिंग में निर्धारित जोखिम और अनिश्चितताएँ शामिल हैं, किंतु इन्हीं तक सीमित नहीं हैं। भविष्योन्मुखी वक्तव्य केवल उसी दिनांक के बारे में बताते हैं जिस दिनांक को वे दिए जाते हैं। पाठकों को सचेत किया जाता है कि वे भविष्योन्मुखी वक्तव्यों पर अनुचित निर्भरता न रखें, और Desktop Metal, Inc. इन भविष्योन्मुखी वक्तव्यों को अद्यतन या संशोधित करने का कोई दायित्व नहीं लेता है और इरादा नहीं रखता है, चाहे वे नई जानकारियाँ, भविष्य की घटनाओं या अन्यथा के परिणामस्वरूप हों।
 
_______________________
1“इसलिए, 3D Bioplotter®, जो सेल-युक्त बायोप्रिंटिंग में सक्षम था, को दुनिया में पहले वाणिज्यिक 3D बायोप्रिंटर के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।” Gu Z, Fu J, Lin H, He Y. Development of 3D bioprinting: मुद्रण विधियों से लेकर बायोमेडिकल अनुप्रयोगों तक। Asian J Pharm Sci. 2020 Sep;15(5):529-557. doi: 10.1016/j.ajps.2019.11.003. Epub 2019 Dec 17. PMID: 33193859; PMCID:
PMC7610207. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC7610207/

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53474492/en

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क

मीडिया रिलेशन्स:
Sarah Webster
[email protected]
(313) 715-6988
इन्वेस्टर रिलेशन्स:
Jay Gentzkow
[email protected]
(781) 730-2110

स्रोत: Desktop Health

Read more

Local News