14.1 C
Delhi
Wednesday, November 12, 2025

पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दो लोगों की मौत, 85 घायल

Uncategorizedपाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दो लोगों की मौत, 85 घायल

इस्लामाबाद, 15 अगस्त (वार्ता) पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में सोमवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के दौरान निवासियों द्वारा की गई गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और 85 अन्य घायल हो गए।
पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी दी।
कराची पुलिस ने मीडिया को बताया कि मारे गए लोगों में एक पुरुष और एक महिला शामिल है। अज्ञात निवासियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान हवा में गोलियां चलाई गईं।
पुलिस ने कहा कि महिला मोटरसाइकिल पर जा रही थी तब उसे गोली लगी, जबकि पुरुष को गोली तब लगी जब वह अपने घर की छत पर सो रहा था। घायल लोगों का इलाज शहर के तीन बड़े अस्पतालों में चल रहा है और जिन लोगों के सिर में गोली लगी है उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
पुलिस ने शहर में हवा में गोलियां चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया और जनता को आदेश का पालन न करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
कराची के पुलिस उपाधीक्षक सैयद हसनैन हैदर ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक पहिया वाहन चलाने, हथियारों के प्रदर्शन और हवाई गोलीबारी को रोकने के लिए एक विशेष दस्ते का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्त सलूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटनाओं की जांच चल रही है और दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
जांगिड़
वार्ता/शिन्हुआ

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles