18.1 C
Delhi
Thursday, January 22, 2026

प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस जबरन पार्टी मुख्यालय में घुसी: आप

इंडियाप्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस जबरन पार्टी मुख्यालय में घुसी: आप

आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि शांति पूर्वक विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने जबरन पार्टी मुख्यालय में घुसकर यह साबित कर दिया कि यहाँ आपातकाल के हालात बन गए हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में आपातकाल जैसी स्थिति है। आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए पार्टी मुख्यालय में पुलिस जबरन घुसी है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी दुनिया की सबसे छोटी पार्टी से इतना डरती है? उन्होंने कहा कि आज जगह-जगह पुलिस और केंद्र सरकार ने “आप” कार्यकर्ताओं को रोकने की हर कोशिश कर ली लेकिन हमारे हज़ारों कार्यकर्ता अपनी जान की बाजी लगाकर यहां पर इकट्ठा हुए हैं। आज हमने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ लोगों ने हमारी माताओं, बहनों पर लाठी चलाई। हमारे कार्यकर्ताओं के सिर पर लाठी मारी गई। पार्टी कार्यालय के अंदर घुस-घुसकर कर हमारे कार्यकर्ताओं को पकड़-पकड़कर बस के अंदर भरा गया। यह बिल्कुल सही नहीं था।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles