Wednesday, March 18, 2026

यूरोप में ही होगा रोनाल्डो के करियर का अंत

Share

अल-नस्र फुटबॉल क्लब के कोच रूडी गार्यिसा ने कहा है कि पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अल-नस्र में अपना करियर खत्म नहीं करेंगे और जल्द ही यूरोप लौटेंगे।

गार्सिया ने यह बात लगातार दो मैचों में रोनाल्डो के गोल न कर पाने के बाद कही। सऊदी सुपर कप सेमीफाइनल में अल-नस्र को अल-इत्तेहाद के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। पुर्तगाल के 37 वर्षीय फुटबॉलर इस क्लब में शामिल होने के बाद से एक बार भी गोल नहीं कर सके हैं।

Read more

Local News