Friday, March 13, 2026

भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच सैन्य अभ्यास ‘वीर गार्डियन’ संपन्न

Share

भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच करीब दो सप्ताह तक चला सैन्य अभ्यास ‘वीर गार्डियन 2023’ गुरूवार को जापान में संपन्न हो गया

जिसमें दोनों वायु सेनाओं के जांबाजों ने हवाई रण कौशल के साथ साथ सर्वोत्तम रणनीति और अनुभव भी साझा किये।
वायु सेना के अनुसार दोनों देशों के बीच अपनी तरह का यह पहला सैन्य अभ्यास था।

जापान की ओर से लड़ाकू विमानों एफ-2 और एफ-15 ने अभ्यास में हिस्सा लिया जबकि भारत की ओर से सुखोई-30 लड़ाकू विमान और हवा में ईंधन भरने की क्षमता से लैस आईएल-78 विमान तथा सी-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान ने अपने जौहर दिखाये।

Read more

Local News