Tuesday, May 12, 2026

येस बैंक का तीसरी तिमाही का परिचालन लाभ 25 प्रतिशत बढ़ कर 914 करोड़ रुपये

Share

येस बैंक ने वर्ष 2022-23 में गत दिसंबर में समाप्त तीसरी तीसरी तिमाही में 914 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ दिखाया है जो सालाना आधार पर 25 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।

बैंक ने शनिवार को जारी तिमाही वित्तीय रिपोर्ट में कहा कि उसका दिसंबर,22 की तिमाही का परिचालन लाभ आठ तिमाहियों में सबसे ऊंचा रहा। पर इस दौरान पुराने बकायों के लम्बी- अवधि तक प्राप्त न होने के चलते ऊंचे प्रावधान से बैंक का शुद्ध लाभ घट कर 52 करोड़ रुपये रह गया।

Read more

Local News