Friday, March 27, 2026

सिंह जूनियर पहलवानों को असहज महसूस करवाते थे:अंशू मलिक

Share

एशियाई चैंपियनशिप गोल्ड मेडलिस्ट अंशू मलिक ने विरोध प्रदर्शन पर बैठे अन्य पहलवानों का साथ देते हुए गुरुवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये।

अंशू ने यहां जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद कहा, “ जूनियर विश्व चैंपियनशिप के दौरान डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष (होटल में) जूनियर बालिका पहलवानों की मंजिल पर उनके कमरों के पास ही रहते थे। वह अपने कमरे का दरवाजा खुला रखते थे। सभी बालिकाओं को असहज महसूस करवाया जाता था। ”

Read more

Local News