Friday, March 27, 2026

मोदी मां का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे

Share

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को मां हीरा बा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने यहां यू एन मेहता इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर पहुंचे।

श्रीमती हीरा बा की तबीयत बिगड़ने पर सुबह इस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के बुलेटिन के अनुसार प्रधानमंत्री की मां का स्वास्थ्य स्थिर है। वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है।

श्रीमती हीरा बा की आयु 99 वर्ष से अधिक है।

Read more

Local News