Friday, April 17, 2026

साक्षी महाराज ने मुसलमानों को अल्पसंख्यक के केटेगरी से हटाने की मांग की

Share

उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने केंद्र सरकार से मुसलमानों का अल्पसंख्यकों का दर्जा तत्काल समाप्त करने की मांग की है

बागपत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने केंद्र सरकार से मुसलमानों का अल्पसंख्यक का दर्जा तत्काल समाप्त करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश के बागपत में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश मे इस वक्त पाकिस्तान की आबादी से ज्यादा हिंदुस्तान में मुसलमानों की जनंसख्या है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनसंख्या 32 करोड़ है जबकि हिंदुस्तान में मुसलमानों की जनसंख्या 20 करोड़ पहुँच गई है जो चिंता का विषय है। इसके समाधान के लिए केंद्र सरकार तत्काल मुसलमानों का अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त करे।

भाजपा सांसद शुक्रवार को किसी कार्यक्रम में बागपत पहुचे थे। उन्होंने कहा कि देश मे जमीन घटती जा रही है और जनसंख्या बढ़ती जा रही है। किसान आंदोलन को लेकर भी साक्षी महाराज ने राजनितिक दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कृषि बिल को लेकर बात करने को तैयार है।

साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे राम मंदिर को लेकर उच्चतम न्यायालय जा सकती है। उनका कहना है कि कृषि बिल को लेकर भी कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल को सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए लेकिन अपनी सियासी जमीन तलाशने के लिए भोले भाले किसानों के कंधे पर बन्दूक रखकर चलाई जा रही हैं।

Read more

Local News