Friday, March 13, 2026

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में भारत बंद का संयुक्त प्रभाव

Share

नई मुंबई में स्थित वाशी कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी), उन किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए बंद है जो केंद्र के नए कृषि कानूनों विरोध कर रहे हैं।

मुंबई: कृषि कानून के खिलाफ आज घोषित किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का मुंबई और महाराष्ट्र में मिलाजुला असर रहा। हालांकि, किसानों और राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने कहा कि किसी को भी भारत बंद की मांग में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

बंद का असर उत्तरी भारत और गैर-भाजपा शासित राज्यों पर पड़ रहा है। उत्तरी राज्यों, विशेषकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लोग किसानों में शामिल हो गए हैं।

नई मुंबई में स्थित वाशी कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी), आज उन किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए बंद है जो केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।

विभिन्न राजनीतिक दलों और ट्रेड यूनियनों के सहयोग से किसान यूनियनों ने कानूनों को निरस्त करने की अपनी मांग के समर्थन में भारत बंद का अपील किया है। वाशी एपीएमसी राज्य में लगभग 300 के करीब एपीएमसी का सबसे बड़ा संगठन है। पांच थोक बाजारों में लगभग 50 हजार का दैनिक कारोबार होता है।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News