Friday, March 13, 2026

लंदन में लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में 60 लोग गिरफ्तार

Share

ब्रिटेन में कोरोना महामारी के शुरूआत के बाद से ही लॉकडाउन का विरोध चल रहा है। इससे पहले नम्बर पुलिस ने लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 190 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था।

लंदन: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के फैलाव के कारण पुलिस ने शनिवार को राजधानी लंदन में सरकार के ओर लगाए गए लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में 60 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

सैकड़ों लोगों ने मध्य लंदन में सड़कों पर इकठ्ठा होकर विरोध-प्रदर्शन किए इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारियों के साथ संघर्ष भी किए।

लंदन पुलिस ने कहा: “पुलिस ने आज लंदन में समूहों में इकट्ठा होने के लिए 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी विभिन्न अपराधों के लिए की गई थी, जिसमें कोरोना वायरस प्रतिबंधों का उल्लंघन शामिल था। गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है और हम लोगों से अपने घरों में लौटने का अपील करते हैं।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से ब्रिटेन में लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे पहले नवम्बर में पुलिस ने लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 190 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News