Friday, March 13, 2026

बिहार में 11 सीट पर 1000 वोट से कम पर हुआ जीत हार का फैसला, उलटफेर होता तो यह होता

Share

बिहार में सरकार बनाने के लिए जरूरी 122 के जादुई आंकड़े से महज तीन सीट अधिक जीतने वाला एनडीएन 05 सीट मात्र 12 में से 951 वोट के अंतर से न सिर्फ जीतने में सफल रहा बल्कि इसके दम पर सत्ता भी हासिल कर ली।

पटना: विधानसभा चुनाव में इस बार सांसें अटका देने वाली कांटे के टक्कर में 11 सीट पर 1000 से भी कम वोट से जीत-हार के हुए फैसले में यदि थोड़ा भी उलटफेर हो गया होता तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के हाथ से सत्ता फिसल जाती।

राज्य में सरकार बनाने के लिए जरूरी 122 के जादुई आंकड़े से महज तीन सीट अधिक जीतने वाला राजग 05 सीट मात्र 12 से 951 वोट के अंतर से न सिर्फ जीतने में सफल रहा बल्कि इसके दम पर सत्ता भी हासिल कर ली।

कांटे के मुकाबले वाली 11 सीटों में से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने सबसे अधिक पांच और और उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक सीट अपनी झोली में डाली। अन्य पांच सीटों में से तीन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और एक-एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) तथा निर्दलीय के खाते में गई।

इसी तरह इस बार 12 सीट पर जीत-हार का फैसला 2000 से भी कम वोट के अंतर से हुआ। ऐसी 12 सीटों में से चार कांग्रेस, तीन राजद, तीन जदयू और दो भाजपा जीतने में कामयाब रही।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News